Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: खराब सड़कों से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे, कटारा हिल्स में नगर निगम का पुतला फूंका

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार को रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमलतास चौराहे पर लोगों ने जलभराव, गंदगी और सड़कों के गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम का पुतला दहन कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
भोपाल: खराब सड़कों से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे, कटारा हिल्स में नगर निगम का पुतला फूंका
खराब सड़कों से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे

भोपाल। रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान इलाके में जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। कई सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, जबकि रात में स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम टैक्स तो पूरा वसूल रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है।

वार्ड-85 में सड़कों की हालत खराब

कांग्रेस का कहना है कि वार्ड-85 के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। मुख्य सड़क से लेकर अंदरूनी सड़कों तक जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि रात के समय कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। तेज बारिश के बाद कई जगह पानी जमा हो जाता है और कॉलोनियों के आसपास कीचड़ फैल जाता है।

ये भी पढ़ें: भाई को बचाने एक के बाद एक कुंड में कूदीं 3 बहनें, चारों की डूबने से मौत; राजस्थान में दर्दनाक हादसा

बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी

रहवासियों ने बताया कि तेज बारिश होते ही इलाके के कई हिस्सों में पानी भर जाता है। कॉलोनियों के आसपास लंबे समय तक पानी और कीचड़ जमा रहने से लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं होने का आरोप लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें और बढ़ रही हैं।

Breaking News

पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहवासियों के साथ मौजूद रहे। लोगों और कांग्रेसियों ने पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम का पुतला दहन किया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा। लोगों ने सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या दूर करने, सफाई व्यवस्था सुधारने और स्ट्रीट लाइटें चालू कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें: MP में अग्निवीरों के लिए बड़ी तैयारी: पुलिस समेत यूनिफॉर्म सर्विस की नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

कांग्रेस नेताओं सहित कई लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, भोपाल युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राहुल मंडलोई, रोहित राजोरिया, शिवी शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अनिल मीणा और राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts