Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ज्वेलरी शॉप में चोरी : ताले काटे... शटर तोड़ा, 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार; 10 दिनों में तीसरी बड़ी वारदात

Follow on Google News
भोपाल में ज्वेलरी शॉप में चोरी : ताले काटे... शटर तोड़ा, 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार; 10 दिनों में तीसरी बड़ी वारदात
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बार फिर ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई है। हथियारबंद बदमाशों ने पहले चैनल गेट के 5 ताले काटे और फिर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। स्कॉर्पियो से आए छह से ज्यादा बदमाशों सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला अयोध्या नगर इलाके के डी सेक्टर का है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

CCTV में दिखे 7 बदमाश

जानकारी के मुताबिक, वारदात अयोध्या नगर इलाके के डी सेक्टर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जैन ज्वेलरी शॉप में हुई। शॉप के संचालक विकास जैन ने गुरुवार (15 अगस्त) रात 10 बजे दुकान बंद की थी। रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने शटर टूटे होने की जानकारी दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दुकान में लगे CCTV चेक किए गए, जिसमें करीब 7 लोग शटर तोड़ते दिखाई दिए। 7 चोर स्कॉर्पियो से हथियार लेकर पहुंचे, पहले चैनल गेट के 5 ताले काटे। दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर ले गए। शटर खुलने के बाद 6 बदमाश अंदर गए, जबकि एक बदमाश बाहर खड़ी गाड़ी में बैठा था। किसी ने शर्ट-बनियान के अंदर तो किसी ने थैले में कैश और गहने भरे। चोरी किए गए माल की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ स्पॉट की जांच की।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले आरोपी

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे के मुताबिक, बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई थी। पिपलानी इलाके में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो में सवार लोग संदेही मिले। उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।

3 दिन पहले कट्टा अड़ाकर ज्वेलरी शॉप में हुई थी लूट

इससे पहले मंगलवार (13 जुलाई) को बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई थी। हेलमेट पहने बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार पर कट्टा अड़ा दिया। जिसके बाद तिजोरी और दराज में रखे नकदी और जेवर बैग में भर लिए। आरोपी करीब 7 मिनट तक दुकान में रहे। ये भी पढ़ें- भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट : पहले नकली बंदूक दिखाई… फिर अड़ाया चाकू, हेलमेट पहनकर घुसे दो बदमाश; गहने और नकदी लेकर फरार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts