Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चलती मेट्रो में शादी !भोपाल-इंदौर में अब ट्रेन बनेगी पार्टी वेन्यू, ₹7000 में करें प्री-वेडिंग शूट और सेलिब्रेशन

भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन की सुविधा शुरू हो गई है। ₹5000 से ₹7000 प्रति घंटे में लोग मेट्रो को इवेंट डेस्टिनेशन बना सकेंगे। 15 दिन पहले बुकिंग जरूरी होगी और कुछ नियमों का पालन करना होगा। जानिए पूरी डिटेल।
भोपाल-इंदौर में अब ट्रेन बनेगी पार्टी वेन्यू, ₹7000 में करें प्री-वेडिंग शूट और सेलिब्रेशन

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में चल रही मेट्रो अब सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट साधन नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों के खास पलों का हिस्सा बनने जा रही है। अब यहां प्री-वेडिंग शूट, बर्थडे पार्टी और यहां तक कि फिल्म शूटिंग भी की जा सकेगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' नाम से इस नई पहल की शुरुआत कर दी है, जिससे लोग अपने खास मौकों को एक अलग और यादगार अंदाज में मना सकेंगे।

₹5000 से ₹7000 में मिलेगा खास अनुभव

इस सुविधा के तहत लोग मेट्रो के अंदर या स्टेशन पर एक घंटे के लिए स्पेस बुक कर सकेंगे। इसके लिए करीब 5 हजार से 7 हजार रुपए तक खर्च करने होंगे। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं। सबसे अहम यह कि बुकिंग कम से कम 15 दिन पहले करानी होगी, ताकि प्रशासन सभी तैयारियां समय पर कर सके।

नियमों का रखना होगा खास ध्यान

मेट्रो में सेलिब्रेशन की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन इसके साथ कुछ सख्त नियम भी लागू किए गए हैं। इवेंट के दौरान शराब, बीड़ी-सिगरेट और पटाखों को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से हर व्यक्ति की एंट्री से पहले स्टेशन पर जांच की जाएगी। यानी मजा भी मिलेगा और सुरक्षा से कोई समझौता भी नहीं होगा।

Breaking News

कम होती सवारी के बीच नया प्रयोग

दरअसल, इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह मेट्रो में घटती यात्रियों की संख्या भी है। शुरुआती दिनों में जहां लोग उत्साह के साथ मेट्रो का सफर करने पहुंचे, वहीं अब यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। भोपाल में तो स्थिति यह है कि कई बार एक दिन में 100 यात्री भी सफर नहीं करते। वहीं दूसरी तरफ मेट्रो को चलाने का रोज का खर्च करीब 8 लाख रुपए तक पहुंच रहा है। ऐसे में मेट्रो प्रशासन ने इसे सिर्फ सफर तक सीमित रखने के बजाय एक नए अनुभव के तौर पर पेश करने की योजना बनाई है।

दूसरे राज्यों से मिला आइडिया

'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' कोई बिल्कुल नया प्रयोग नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की मेट्रो सेवाओं में भी इस तरह की सुविधाएं दी जा चुकी हैं। वहीं से प्रेरणा लेकर अब मध्यप्रदेश में भी इसे लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में NSG की दमदार मॉक ड्रिल : 'आतंकियों' को किया ढेर, बंधकों को सुरक्षित निकाला, हाई अलर्ट पर शहर

मेट्रो को लोगों के और करीब लाने की कोशिश

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने इस पहल को लेकर कहा कि सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स को भोपाल और इंदौर की बदलती लाइफस्टाइल और शहरी संस्कृति को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि लोग अपने खास मौके मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक माहौल में मना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल मेट्रो को आम जनता के और करीब लाने का एक प्रयास है। जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें। इससे मेट्रो सेवाएं नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनेंगी।

भोपाल और इंदौर में कहां-कहां चल रही मेट्रो

अगर मेट्रो रूट की बात करें तो भोपाल में यह करीब 6 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर चल रही है, जिसमें 8 स्टेशन शामिल हैं। इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स जैसे प्रमुख स्टेशन हैं। वहीं इंदौर में मेट्रो करीब 6.3 किलोमीटर के दायरे में संचालित हो रही है, जहां गांधी नगर और सुपर कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर इसका संचालन जारी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts