Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री कराने की मांग तेज, संत समाज ढोल-मंजीरों के साथ पहुंचा फिल्म देखने

भोपाल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे ने युवा टीम और संत समाज के लिए विशेष स्क्रीनिंग कराई। संत समाज ढोल-मंजीरों के साथ फिल्म देखने पहुंचा।
‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री कराने की मांग तेज, संत समाज ढोल-मंजीरों के साथ पहुंचा फिल्म देखने
‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री कराने की मांग तेज

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में पिछले करीब 40 दिनों से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग भी लगातार उठाई जा रही है। इसी बीच भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे की ओर से युवा टीम और संत समाज के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म देखने के लिए संत समाज बोर्ड ऑफिस चौराहे से डीबी मॉल की ओर रवाना हुआ। इस दौरान संत समाज के लोग ढोल-मंजीरों के साथ यात्रा करते हुए फिल्म देखने पहुंचे। आयोजन के दौरान हिंदुत्व और युवा पीढ़ी से जुड़े मुद्दों को लेकर भी नेताओं और संतों ने अपनी बात रखी।

ढोल-मंजीरों के साथ फिल्म देखने निकला संत समाज

‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के लिए संत समाज और युवाओं का समूह बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्रित हुआ। इसके बाद ढोल-मंजीरों के साथ सभी डीबी मॉल की ओर रवाना हुए। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म के जरिए भगवान हनुमान और हिंदुत्व से जुड़े विषयों को सामने रखा गया है। फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश में इसे टैक्स फ्री किए जाने की मांग भी लगातार चर्चा में है। आयोजकों का कहना है कि युवाओं तक हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेश पहुंचाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

संत अनिलानंद महाराज ने कृष्णा घाड़गे का किया समर्थन

इस दौरान संत अनिलानंद महाराज ने युवा पीढ़ी और हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि बात जनरेशन-जेड यानी Gen Z की होती है तो वे ऐसे Gen Z का समर्थन करते हैं, जो हिंदुत्व के साथ आगे बढ़े और हिंदुत्व की बात करे।

संत अनिलानंद महाराज ने भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे के समर्थन में भी अपनी बात रखते हुए कहा कि वे ऐसे युवाओं और नेतृत्व का पूर्ण समर्थन करते हैं, जो हिंदुत्व की बात करते हैं और उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं

ये भी पढ़ें: इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की ‘भूमिगत’ तैयारी तेज! एयरपोर्ट से अगले हफ्ते TBM उतरेगी, 9 से 28 मीटर गहराई में बनेगी सुरंग

चंद्रशेखर तिवारी ने सभा की अनुमति को लेकर उठाया सवाल

कार्यक्रम के दौरान हिंदू नेता चंद्रशेखर तिवारी ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार टी राजा सिंह को सभा की अनुमति नहीं मिलती जबकि ओवैसी जैसे नेताओं को अनुमति मिल जाती है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया।चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे अगले दिन भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस सेंट्रल लाइब्रेरी में ओवैसी की सभा की अनुमति दी गई है, उसी स्थान पर टी राजा सिंह की सभा की अनुमति लेने के लिए भी पुलिस कमिश्नर से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अरेस्ट, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी

फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग पर नजर

‘हनुमान अंश’ को लेकर पिछले कई दिनों से भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चर्चा हो रही है। फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग भी इसी अभियान का हिस्सा है। अब संत समाज और युवाओं की ओर से आयोजित फिल्म स्क्रीनिंग के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आयोजन में फिल्म के साथ हिंदुत्व, युवा पीढ़ी और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। आने वाले दिनों में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर गतिविधियां और तेज होने की बात कही जा रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts