Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:किराना व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दुकान के नौकर ने ही रची थी साजिश

भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में किराना व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, चाकू और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है।
किराना व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दुकान के नौकर ने ही रची थी साजिश

भोपाल। 16 जून की रात किराना व्यापारी से चाकू की नोक पर 2 लाख रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी

फरियादी दिलीप आरतवानी, निवासी प्रभु नगर ईदगाह हिल्स, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून की रात वह अपनी किराना दुकान बंद कर करीब 2 लाख रुपये एक्टिवा की डिग्गी में रखकर घर जा रहे थे। देवीबाई धर्मशाला के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण उन्होंने वाहन धीमा किया। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

चाकू दिखाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम 

व्यापारी के गिरते ही एक आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे आरोपी ने एक्टिवा की चाबी निकालकर डिग्गी खोली और उसमें रखे 2 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शाहजहांनाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI : भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप; जायसवाल ने जड़ा शतक

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

ये भी पढ़ें: हिरासत में मौत पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त: एसपी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, मृतक की मां की याचिका पर फैसला

दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

पुलिस ने प्रेम शर्मा और अभिषेक पंथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से अब तक कुल 1 लाख रुपये नगद, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। बाकी रुपए के संबंध में पूछताछ जारी है।

पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

गिरफ्तार आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ पहले से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले के खुलासे में शाहजहांनाबाद थाना पुलिस, साइबर टीम और सिटी सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts