Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : शराब पीकर आपस में भिड़ीं लड़कियां, Boyfriend को लेकर खींचे एक-दूसरे के बाल... चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

भोपाल : शराब पीकर आपस में भिड़ीं लड़कियां, Boyfriend को लेकर खींचे एक-दूसरे के बाल... चले लात-घूंसे, देखें VIDEO
भोपाल। राजधानी में शराब के नशे में धुत 2 लड़कियों का आपस में झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बुधवार देर रात दोनों ने मारपीट करते हुए एक-दूसरे के बाल खींचे, गंदी गालियां दी और लात-घूंसे भी चलाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1542431589963300865

बीच रोड पर चले लात-घूंसे

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियों अपने दोस्तों के साथ शराब पीने होशंगाबाद रोड एक बार आई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हुई। इसके बाद वह बार से निकली और रोड पर आते-आते दोनों आपस में मारपीट करने लगी। वहीं बीच-बचाव करने आई उनकी दो दोस्त भी झगड़ेने लगी। बीच रोड पर आकर एक-दूसरे को गंदी गालियां देने लगी।

थाने में आते ही उतर गया नशा

घटना की खबर मिलते ही पहुंची मिसरोद थाना पुलिस ने सभी लड़कियों और उनके साथ आए युवकों को देर रात थाने ले आई। इसके बाद सभी का मेडिकल कराया गया। वहीं जब लड़कियों का नशा उतर गया तो वे थाने में गिड़गिड़ते हुए पुलिस से माफी मांगने लगी। पुलिस ने दो पक्षों में समझौता होने के बाद सभी को छोड़ दिया।

पुलिस को झगड़ते मिलीं लड़कियां

पुलिस ने बताया कि देर रात होशंगाबाद रोड पर मॉल के सामने लड़कियों का झगड़ा हो गया। पुलिस को मौके पर 4 से 5 लड़कियां आपस में झगड़ते मिलीं। जिनके साथ कुछ लड़के भी थे। सभी बार में शराब पीने के लिए आए थे। जिनमें एक लड़की गांधीनगर, एक टीला जमालपुरा और दो अन्य शाहपुरा की रहने वाली थी। ये भी पढ़ें : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संजय राउत पर साधा निशाना, बोले- विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए थे मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts