PlayBreaking News

भोपालवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी!आज से सड़कों पर दौड़ेंगी 10 ई-बसें, सिर्फ 7 रुपए में मिलेगा AC  सफर, जानिए कौन-कौन से रूट हुए शुरू

भोपाल में आज से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में 10 ई-बसें दो प्रमुख रूटों पर चलेंगी, जबकि अगले एक महीने में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
Follow on Google News
आज से सड़कों पर दौड़ेंगी 10 ई-बसें, सिर्फ 7 रुपए में मिलेगा AC  सफर, जानिए कौन-कौन से रूट हुए शुरू
भोपाल में आज से 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

भोपाल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में आज यानी 30 जुलाई से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले चरण में 10 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी। इन बसों के शुरू होने से लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त सफर मिलेगा। आने वाले दिनों में बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) का लक्ष्य अगले एक महीने के भीतर शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करना है। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे बसों का पंजीयन पूरा होगा, उन्हें अलग-अलग रूटों पर उतारा जाएगा।

PM ई-बस सेवा के तहत मिली हैं बसें

ये सभी बसें केंद्र सरकार की PM ई-बस सेवा योजना के तहत भोपाल को मिली हैं। इस योजना का उद्देश्य शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना और प्रदूषण कम करना है। भोपाल में इन बसों का 20 जुलाई से ट्रायल रन किया जा रहा था। ट्रायल के दौरान बसों को बिना यात्रियों के अलग-अलग मार्गों पर चलाकर उनकी तकनीकी जांच की गई। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि बसें पूरी तरह सुरक्षित और संचालन के लिए तैयार हैं।

MP Farmers Protest: सरकार के भरोसे के बाद खत्म हुआ किसानों का आंदोलन, कई मांगों पर बनी सहमति!

टिकटिंग सिस्टम तैयार होने के बाद शुरू हुई सेवा

हालांकि ट्रायल रन पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग पूरी नहीं होने के कारण बसों का कमर्शियल संचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब टिकटिंग सिस्टम की जांच पूरी हो चुकी है। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी चलो (Chalo) कंपनी को दी गई है। यात्रियों को अब डिजिटल टिकटिंग और आधुनिक सुविधा के साथ सफर करने का मौका मिलेगा। इसके बाद 30 जुलाई से इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है।

पहले चरण में केवल 10 बसें चलेंगी

फिलहाल पहले चरण में 10 इलेक्ट्रिक बसों को शहर की सड़कों पर उतारा गया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में इन बसों का संचालन दो प्रमुख रूटों पर किया जाएगा।  इस दौरान बसों के संचालन, यात्रियों की संख्या, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं पर नजर रखी जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से और बसें भी सेवा में शामिल कर दी जाएंगी।

इन दो रूटों पर चलेगी ई-बस सेवा

पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसें दो महत्वपूर्ण रूटों पर चलेंगी।

  • पहला रूट- चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़ और चिचली तक रहेगा।
  • दूसरा रूट- चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज होते हुए रेलवे कोच फैक्ट्री तक संचालित किया जाएगा।

इन दोनों मार्गों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में जल्द 1000 के करीब होंगे बाघ

कम किराए में मिलेगा सफर का फायदा

ई-बस सेवा का किराया भी आम लोगों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। यात्रियों से प्रति किलोमीटर 1.50 रुपए किराया लिया जाएगा। वहीं न्यूनतम किराया 7 रुपये रखा गया है। इससे कम खर्च में लोगों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। डिजिटल टिकटिंग सिस्टम से टिकट लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी।

भोपाल पहुंच चुकी हैं 30 इलेक्ट्रिक बसें

BCLL अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल भोपाल में कुल 30 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से पहले चरण में 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है। बाकी 20 बसों का यातायात पंजीयन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह 10 और बसों को नए रूटों पर उतारने की तैयारी चल रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

अगले एक महीने में 100 बसें चलाने की तैयारी

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड का लक्ष्य केवल 10 या 30 बसों तक सीमित नहीं है। निगम अगले एक महीने में शहर की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारने की तैयारी कर रहा है। बसों की संख्या बढ़ने से शहर के अलग-अलग इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिलेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts