Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'औकात में रहकर बात करो'...मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक-जनपद अध्यक्ष, दिशा बैठक में जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

भोपाल कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक के दौरान मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, मास्टर प्लान और शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को घेरा।
Follow on Google News
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक-जनपद अध्यक्ष, दिशा बैठक में जमकर हुई तू-तू मैं-मैं
भोपाल कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक में विधायक आरिफ मसूद और जनपद अध्यक्ष में तीखी बहस

भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में मास्टर प्लान का मुद्दा गरमा गया। चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत से तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों के बीच उंगली दिखाकर बहस हुई, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

'औकात में रहकर बात करो' पर बढ़ा विवाद

बैठक के दौरान प्रमोद सिंह राजपूत ने बीच में हस्तक्षेप किया, जिस पर आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रमोद सिंह राजपूत ने विधायक से कहा कि 'औकात में रहकर बात करो', जबकि आरिफ मसूद ने कहा कि वह सांसद से बात कर रहे हैं और बीच में टोकना ठीक नहीं है। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच बहस चलती रही।

स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी उठे सवाल

बैठक में भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने स्मार्ट सिटी परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े भवन तो बना दिए गए, लेकिन उनमें जरूरी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी के बड़े व्यावसायिक प्लॉट छोटे किए जाएं ताकि उनकी बिक्री आसान हो सके।

Twitter Post

कांग्रेस विधायक ने भी किया समर्थन

आरिफ मसूद ने भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यदि वरिष्ठ जनप्रतिनिधि समस्याएं उठा रहे हैं तो अधिकारियों को उनका जल्द समाधान करना चाहिए।

Breaking News

महापौर और सांसद ने भी रखी अपनी बात

महापौर मालती राय ने कहा कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं भी समय पर हल नहीं हो रही हैं। वहीं सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने का सुझाव दिया।

मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग

बैठक के बाद सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान जल्द लागू होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग उठाने की बात कही। साथ ही भोजपाल वेटलैंड प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया, ताकि भोपाल के जलाशयों के संरक्षण और विकास पर बेहतर तरीके से काम किया जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts