Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में जंगली जानवरों का आतंक, भालू के हमले से ग्रामीण की मौत; बीट रतनपुर में मिला शव

रायसेन के बाड़ी अंतर्गत ग्राम पाली के जंगल में भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ गुड्डूलाल धानक, पिता फूलसिंह धानक, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पाली के रूप में हुई है।
बाड़ी में जंगली जानवरों का आतंक, भालू के हमले से ग्रामीण की मौत; बीट रतनपुर में मिला शव
भालू के हमले से ग्रामीण की मौत

बाड़ी। वनमण्डल सामान्य औबेदुल्लागंज से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को बीट रतनपुर के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर वन अमले और पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल को सुरक्षित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी पहुंचाया। घटना स्थल पर भालू के पगमार्क और खरोंच के निशान मिलने से वन विभाग ने भालू के हमले से मौत की पुष्टि की है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही है और परिजनों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

पाली के जंगल में मिला ग्रामीण का शव

थाना बाड़ी अंतर्गत ग्राम पाली के जंगल, बीट रतनपुर, कक्ष क्रमांक आरएफ 280 में भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ गुड्डूलाल धानक पिता फूलसिंह धानक उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पाली के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: सीहोर में 11 फीट के अजगर से मचा हड़कंप; भूसे के ढेर से निकलकर सोयाबीन में जा छिपा, ग्रामीणों में रही दहशत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन अमला

वनमण्डल सामान्य औबेदुल्लागंज से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि बीट रतनपुर के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सुरक्षित किया गया।

Breaking News

पुलिस-वन अमले ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय व्यक्तियों द्वारा शव की पहचान की गई। मौके पर पुलिस और वन अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी पहुंचाया। घटना स्थल पर वन विभाग को भालू के पैरों के निशान और खरोंच के निशान भी मिले।

पैर और खरोंच के निशान से हमले की पुष्टि

वन विभाग के अनुसार घटना स्थल पर मिले भालू के पगमार्क और खरोंच के निशान से भालू के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर राहुल ठाकुर ने बताया कि सहायता राशि के साथ ही विभाग के कर्मचारियों द्वारा अन्य जगहों पर भी गश्त की जा रही है।

ये भी पढ़ें: गोटमार मेला-झंडे को जीतने के लिए पांढुर्णा में जारी है जंग, पत्थरों से लहूलुहान हुए खिलाड़ी

परिवार को क्षतिपूर्ति राशि देने की कार्रवाई

वनमण्डलाधिकारी औबेदुल्लागंज और अधीक्षक सिंघौरी अभयारण्य बाड़ी द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts