पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने की नई पहल, सतपुड़ा और विंध्याचल में कर्मचारियों को बांटे छाते-रैनकोट

मध्य प्रदेश। 
बारिश से बचाव के लिए बांटी सामग्री
बारिश के मौसम में कई कर्मचारी खुले स्थानों पर काम करते हैं और ड्यूटी के दौरान परिसर में लगातार आना-जाना पड़ता है। ऐसे में बारिश से बचने के लिए छाता और रैनकोट उनके लिए काफी जरूरी हो जाते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने कर्मचारियों को ये सामान दिया।
ये भी पढ़ें: बारिश में मदद का हाथ! पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने वल्लभ भवन कर्मचारियों को बांटे छाते-रैनकोट 
कर्मचारियों ने जताई खुशी
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को उनकी जरूरत के हिसाब से छाते और रैनकोट दिए गए। सामान मिलने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई और फाउंडेशन का धन्यवाद किया। कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के दिनों में ड्यूटी के दौरान यह सामान उनके काफी काम आएगा।
सामाजिक कामों में भी आगे फाउंडेशन
पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन फाउंडेशन का काम सिर्फ कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। संस्था सामाजिक जरूरतों को भी अपनी गतिविधियों में शामिल करती है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, समाज के अलग-अलग वर्गों की जरूरत को समझते हुए समय-समय पर जनहित के काम किए जाते हैं। आने वाले समय में भी संस्था की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की योजना है। इससे पहले पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से भोपाल के वल्लभ भवन में काम करने वाले कर्मचारियों को बारिश से बचाव की सामग्री बांटी गई थी।




















