Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 75 वर्षीय एडवोकेट पड़ोसी गिरफ्तार

भोपाल में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के आरोप में पुलिस ने उसके 75 वर्षीय एडवोकेट पड़ोसी को गिरफ्तार किया है
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 75 वर्षीय एडवोकेट पड़ोसी गिरफ्तार

भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 3 मई की बताई जा रही है। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता डिफेंस सर्विस में पदस्थ हैं। 

पड़ोस में खेलने गई थी बच्ची

बच्ची अक्सर पड़ोस में रहने वाले आरोपी की नातिन के साथ खेलने जाया करती थी। घटना वाले दिन भी वह खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने रात में अपनी मां से दर्द की शिकायत की। परिजनों ने जब जांच की तो शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां जांच के दौरान दुष्कर्म की आशंका जताई गई।

पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हॉटस्पॉट: सीएम मोहन यादव ने दिए उद्योग और रोजगार के नए संकेत, बदलेगी मध्य प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपी गुमराह करने की कोशिश करता रहा लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: CG News: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts