Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में BJP विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, एक्टिवा, 2 गैस सिलेंडर समेत नल की टोटियां ले गए चोर!

भोपाल के 45 बंगला स्थित भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर और नल की टोटियां ले गए। टीटी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV जांच शुरू की।
भोपाल में BJP विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, एक्टिवा, 2 गैस सिलेंडर समेत नल की टोटियां ले गए चोर!
प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर चोरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। 45 बंगला स्थित विधायक के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि सरकारी बंगला जुलाई महीने से खाली पड़ा था। विधायक के भतीजे राजेश लोधी वापस भोपाल पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। शिकायत के बाद TT नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

भाजपा विधायक के बंगले में चोरी से मचा हड़कंप

भोपाल के 45 बंगला इलाके में स्थित सरकारी आवास में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बंगले के पीछे की तरफ लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, विधायक प्रीतम लोधी का सरकारी आवास जुलाई से बंद था। लंबे समय तक बंगले में किसी के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी की जानकारी मिलने के बाद विधायक के भतीजे राजेश लोधी ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

अमित शाह का भोपाल दौरा आज: डेयरी प्लांट से लेकर IISER परिसर तक कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

23 जुलाई को लगाया था बंगले पर ताला

राजेश लोधी ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने ताऊ और भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के साथ सरकारी आवास पहुंचे थे। इसके बाद दोनों बंगले पर ताला लगाकर शिवपुरी चले गए थे। इसके बाद सरकारी आवास लंबे समय तक बंद रहा। 30 सितंबर की रात करीब 11 बजे राजेश लोधी भोपाल लौटे। जब वह बंगले पर पहुंचे तो पीछे की तरफ लगा ताला टूटा हुआ मिला। यह देखकर उन्हें चोरी होने का संदेह हुआ। अंदर जाकर जांच करने पर घर में रखे कई सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और टीटी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एक्टिवा, दो सिलेंडर और नल की टोटियां चोरी

बंगले में हुई चोरी के दौरान चोर कई सामान अपने साथ ले गए। शिकायत के अनुसार, चोरी गए सामान में शामिल हैं- एक एक्टिवा स्कूटर, दो गैस सिलेंडर और घर में लगी नल की टोटियां। सरकारी आवास में वाहन और घरेलू सामान की चोरी होने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय तक बंगले के अंदर रहे और चोरी का सामान किस रास्ते से लेकर निकले।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बंगला जुलाई महीने से खाली था। ऐसे में जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि आरोपियों को आवास के लंबे समय से बंद होने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि चोरी से पहले बंगले की रेकी की गई थी या फिर आरोपियों ने बंद आवास देखकर वारदात को अंजाम दिया।

सीलिंग के बीच रिहायशी इलाके में बसा दिया बाजार, री-डेवलपमेंट के नाम पर खेल मैदान में शिफ्ट कीं 65 दुकानें

TT नगर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

TT नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर के अनुसार, विधायक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts