Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह का भोपाल दौरा आज: डेयरी प्लांट से लेकर IISER परिसर तक कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर हैं। इस दौरान वे भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे, अमित शाह केंद्र और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे की बैठक करेंगे।
अमित शाह का भोपाल दौरा आज: डेयरी प्लांट से लेकर IISER परिसर तक कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
Amit Shah Inaugurates Dairy Plant & Funds Gaushalas In MP

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे में गोपालकों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, पुलिस विभाग और शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और कार्यक्रम शामिल हैं। भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालक शामिल होंगे। इस दौरान राज्य की पंजीकृत गोशालाओं को 101 करोड़ से अधिक की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन भी किया जाएगा। अमित शाह अपने दौरे के दौरान नए आपराधिक कानूनों पर मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा केंद्र और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, IISER भोपाल-अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी कार्यक्रम का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी

मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

X Post
/img/99/1791000573068

अमित शाह के भोपाल दौरे में क्या-क्या होगा?

3 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों में प्रशासन, डेयरी सहकारिता, पशुपालन और उच्च शिक्षा से जुड़े कई विषय शामिल हैं।

महानदी विवाद पर आज दिल्ली में महामंथन, अमित शाह के सामने बैठेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM, 8 साल पुराने विवाद के समाधान पर नजर

X Post

दौरे के प्रमुख कार्यक्रम- 

  • भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन।
  • 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों का सम्मेलन।
  • गोशालाओं को 101 करोड़ से अधिक अनुदान का वितरण।
  • उज्जैन में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन।
  • गोपालक दीदियों और दुग्ध उत्पादकों को सम्मान एवं प्रोत्साहन।
  • भौंरी में IISER भोपाल-अत्रि परिसर का शिलान्यास।
  • स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण।
  • पुलिस अधिकारियों के साथ दो घंटे की बैठक।

गोशालाओं के खाते में आएंगे 101 करोड़ से ज्यादा

अमित शाह के भोपाल दौरे का एक प्रमुख हिस्सा गोशालाओं को आर्थिक सहायता देना है। मध्य प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की 101 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि जारी की जाएगी। राज्य सरकार गोशालाओं में दर्ज प्रत्येक गोवंश के लिए प्रतिदिन 40 की सहायता देती है। यह राशि सीधे गोशाला संचालकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। इस सहायता का उद्देश्य गोवंश के भोजन, देखभाल और रखरखाव से जुड़े खर्चों में सहयोग करना है।

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- यूक्रेन संकट पर अच्छे विचार, अमित शाह ने किया रिएक्ट

उज्जैन में 255 करोड़ का अत्याधुनिक डेयरी प्लांट

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से नया डेयरी प्लांट स्थापित करने जा रहा है। अमित शाह इसका वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना में राज्य सरकार ₹170 करोड़ का योगदान देगी, जबकि शेष 85 करोड़ दुग्ध संघ ऋण के माध्यम से जुटाएगा। प्लांट को लगभग दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रोज 5 लाख लीटर तक दूध Processing की क्षमता

डेयरी प्लांट की शुरुआत प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध Processing क्षमता से होगी। भविष्य में इसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन किया जा सकेगा। यहां दूध से कई उत्पाद तैयार किए जाएंगे- जैसे प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर पैक्ड दूध 25 हजार लीटर दही 10 हजार लीटर लस्सी और छाछ प्रतिदिन 10 मीट्रिक टन घी उत्पादन की क्षमता। इस परियोजना से दूध संग्रहण, Processing, उत्पाद निर्माण और बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने की योजना है। इससे दुग्ध सहकारी व्यवस्था के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में मिलेंगी ये सौगातें

भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में 11 जिलों के करीब 35 हजार पशुपालकों और गोपालकों के शामिल होने की जानकारी है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। सम्मेलन में डेयरी क्षेत्र से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा।

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डेयरी से IISER तक, जानें कई कार्यक्रम

भौंरी में 52 एकड़ में बनेगा IISER भोपाल-अत्रि परिसर

अमित शाह भोपाल के भौंरी स्थित IISER परिसर में प्रस्तावित IISER भोपाल-अत्रि परिसर का शिलान्यास भी करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 52 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। नए परिसर में विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

2 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं लखपति गोपालक दीदी

मध्य प्रदेश में लखपति गोपालक दीदी योजना से 2 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। योजना के तहत गाय और भैंसों में बेहतर आनुवंशिक क्षमता वाले सीमन से कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी आकलन के अनुसार, F1 नस्ल की बछिया अपनी मां की तुलना में करीब 2.5 से 3 गुना अधिक दूध देने की क्षमता रख सकती है। एक बछिया से एक दुग्ध उत्पादन अवधि में 50 हजार से 60 हजार तक अतिरिक्त आय और पूरे जीवनकाल में 2.5 लाख से 3 लाख तक अतिरिक्त आय का अनुमान लगाया गया है। इस पहल का लक्ष्य पशुपालन को महिलाओं के लिए आय का अधिक संगठित और टिकाऊ माध्यम बनाना है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts