Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में हाईवोल्टेज ड्रामा!पत्नी को बॉयफ्रेंड संग मोमो खाते देख पति दंग, सड़क पर हुआ हंगामा, VIDEO वायरल

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मोमो के ठेले पर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ड्यूटी पर गया था, जबकि उसकी पत्नी एक युवक के साथ मोमो खाने पहुंची थी।
पत्नी को बॉयफ्रेंड संग मोमो खाते देख पति दंग, सड़क पर हुआ हंगामा, VIDEO वायरल
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मोमो के ठेले पर पति-पत्नी के बीच विवाद

भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां मोमो खाने पहुंचे एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर के साथ देख लिया। इसके बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बहस और गाली-गलौच तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्यूटी पर गया था पति, मोमो खाने पहुंची पत्नी

बताया जा रहा है कि पति अपने काम के सिलसिले में ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी एक युवक के साथ मोमो खाने के लिए अशोका गार्डन इलाके में एक ठेले पर पहुंची। दोनों वहां बैठकर मोमो खा रहे थे। इसी बीच संयोग से पति भी अपने एक दोस्त के साथ उसी इलाके में पहुंच गया। वह भी मोमो खाने के लिए उसी ठेले पर रुक गया। यहां उसकी नजर पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक पर पड़ गई।

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल जेल से 15 बंदियों की रिहाई, एक महिला भी शामिल

पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति

पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला विवाद में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बहस बढ़ने के बाद दोनों तरफ से गाली-गलौच भी हुई। घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में विवाद के दौरान लोगों की भीड़ नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले पूरे घटनाक्रम और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी किसी पक्ष के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है।

भोपाल मेट्रो का नया शेड्यूल: वीकेंड पर 70 फेरे, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

पुलिस में अभी तक कोई शिकायत नहीं

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में मामला शांत है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत नहीं मिलने की स्थिति में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मोमो के ठेले पर हुआ यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts