Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में रेत माफिया की दबंगई:SDM की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, मिहोना बायपास पर हादसा

भिंड जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना मिहोना बायपास की है। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
SDM की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, मिहोना बायपास पर हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड जिले में सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा मामला सामने आया। रेत माफिया के ट्रैक्टर ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एसडीएम की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

    रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर पहुंचे थे SDM

    लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद वे सुबह करीब 10:30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे। मौके पर उन्हें रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलीं, जो बिना रॉयल्टी और ओवरलोड होकर ले जाई जा रही थीं।

    कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर मारी टक्कर

    जब एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, तो एक ड्राइवर ने कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर एसडीएम की गाड़ी में ट्रैक्टर घुसा दिया। टक्कर से सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचा।

    पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की

    घटना के बाद एसडीएम ने तुरंत मिहोना थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। रेत से भरी दोनों ट्रॉलियों को थाने में खड़ा कराया गया है।

    ड्राइवरों पर केस दर्ज

    पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन, ओवरलोडिंग और शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    कार्रवाई जारी रहेगी - SDM

    एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा कि अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    पहले भी हो चुके हैं हमले

    इस साल भिंड में रेत माफिया से जुड़े हमले पहले भी सामने आ चुके हैं। 30 जनवरी 2025 की रात उमरी थाना क्षेत्र में तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला करने की कोशिश हुई थी। वहीं 17 मई 2025 को तत्कालीन खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया था। इन घटनाओं ने रेत माफिया के हौसले को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts