Bollywood:दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्मों में निभाए कई यादगार किरदार

दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि अभिनेता अवतार गिल ने की।
Follow on Google News
दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्मों में निभाए कई यादगार किरदार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि अभिनेता अवतार गिल ने की। अवतार गिल ने बताया कि वह हाल ही में श्मशान घाट से लौटे हैं और उन्हें भारत कपूर के बेटे ने जानकारी दी कि अभिनेता पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वह घर पर ही थे  जबकि इससे पहले उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

सादगी से हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार में सीमित लोग ही शामिल हुए। परिवार के करीबी सदस्यों के अलावा उनके थिएटर ग्रुप IPTA के कुछ सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार और अभिनेता कुलदीप सिंह समेत कई लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे के बीच उनके निवास पर आयोजित की जाएगी।

चार दशकों का लंबा फिल्मी सफर

भारत कपूर ने 1970 के दशक की शुरुआत में अपने करियर की शुरुआत की और करीब चार दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। उन्होंने कभी सिर्फ लीड रोल पर निर्भर रहने के बजाय हर किरदार को महत्व दिया और उसी के दम पर अपनी पहचान बनाई। खासतौर पर 1980 और 1990 के दशक में वह कई फिल्मों में नजर आए और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: Bollywood: बायोपिक ‘अमरी’ में दिखेंगी प्रियंका, कैमियो से बढ़ेगा फिल्म का क्रेज

सपोर्टिंग और विलेन रोल में बनाई खास पहचान

भारत कपूर भले ही कम लीड रोल में नजर आए लेकिन उन्होंने सपोर्टिंग और खलनायक भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके किरदार छोटे होते हुए भी प्रभावशाली होते थे जो कहानी को मजबूती देते थे। उनकी एक्टिंग की खास बात यही थी कि वह हर रोल में पूरी तरह ढल जाते थे और दर्शकों को बांधे रखते थे।

ये भी पढ़ें: Crime Thriller: ऋचा चड्ढा अब बनेंगी डिटेक्टिव, क्राइम-थ्रिलर सीरीज में नया अवतार 

फिल्मों और टीवी में मजबूत मौजूदगी

भारत कपूर ने कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992), रंग (1993), बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) शामिल हैं। इसके अला

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts