Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी का बड़ा बयान : कहा- भारत की चुनाव प्रणाली मर चुकी है, लोकसभा चुनाव में धांधली के लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली में कांग्रेस के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली हुई, जिससे बीजेपी को बहुत कम बहुमत से जीत मिली।
कहा- भारत की चुनाव प्रणाली मर चुकी है, लोकसभा चुनाव में धांधली के लगाए गंभीर आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली में कांग्रेस के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली हुई, जिससे बीजेपी को बहुत कम बहुमत से जीत मिली।

    कांग्रेस दिखाएगी सबूत

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही ऐसे सबूत पेश करेगी जिससे साबित हो सकेगा कि चुनाव कैसे प्रभावित किए गए। उन्होंने कहा, 'हम आपको दिखाएंगे कि किस तरह चुनाव में धांधली की गई और यह पहले से प्लान किया गया था।'

    'मोदी पीएम नहीं बनते अगर…'

    राहुल गांधी का दावा है कि अगर सिर्फ 15 सीटों पर धांधली न होती, तो नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते। उन्होंने कहा कि भारत में अब निष्पक्ष चुनाव प्रणाली नहीं बची है।

    Twitter Post

    अरुण जेटली पर धमकी देने का आरोप

    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब वे कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, तब उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली उन्हें धमकाने आए थे और कहा था कि विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

    'हमारे पास है एटम बम जैसा सबूत'

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को एक बड़ा सबूत मिला है जिससे यह साफ हो जाएगा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा, 'जब हम ये सबूत सामने लाएंगे, तो लोग चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।'

     राज्यों के चुनाव पर भी सवाल

    राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर भी वोट चोरी हुई है और यह पूरी चुनावी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts