केक काटने के बाद खूनी खेल!शराबी बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर चाकू और बोतल से किया हमला

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में धुत बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक भाई के चेहरे और गले पर चाकू से वार किया गया, जबकि दूसरे भाई का सिर कांच की बोतल मारकर फोड़ दिया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: MP Weather Update : 2 दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए कब भीगेगा पूरा प्रदेश
पुलिस के अनुसार शुभ संप्रदा कॉलोनी, निपानिया निवासी राहुल पिता सतीश धामेलिया की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल ने बताया कि वह अपने भाई लखन धामेलिया और दोस्तों के साथ चोइथराम मंडी रोड स्थित सीएनजी पंप के पास मौजूद था। इसी दौरान उनके परिचित शानू और शुभम भी वहां पहुंचे। मौके पर पहले से गिरी महाराज, सज्जू सिधवानी और उनके अन्य साथी, निवासी सिंधी कॉलोनी, मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 200 का नकली नोट पड़ा भारी: खुल गई जाली नोटों की फैक्ट्री,पुलिस पहुंची मास्टरमाइंड तक
केक काटने के बाद शुरू हुआ विवाद
शुरुआत में सभी ने मिलकर केक काटा और पार्टी की, लेकिन कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत आरोपी सज्जू सिधवानी ने राहुल के भाई लखन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राहुल और लखन ने इसका विरोध किया और शांत रहने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि सज्जू ने अपने साथी गिरी महाराज और अन्य युवकों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर दोनों भाइयों को घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: पानी भी बना जहर! जांच में मिला खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया
चेहरे और गले पर चाकू से वार
मारपीट के दौरान आरोपी सज्जू सिधवानी ने जेब से चाकू निकालकर लखन पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू का वार उसके चेहरे की बाईं ओर लगा और गले तक पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल लखन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें: कौशांबी : LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, जोरदार धमाके के बाद आग; 5 कर्मचारी झुलसे
भाई को बचाने पहुंचे राहुल का सिर फोड़ा
अपने भाई को बचाने पहुंचे राहुल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पीछे से एक बदमाश ने उसके सिर पर कांच की बोतल दे मारी। बोतल टूटने से राहुल का सिर फट गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।












