PlayBreaking News

अक्टूबर 2025 में नए स्मार्टफोन्स की बहार, गेमर्स से लेकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए धांसू Phones

Follow on Google News
अक्टूबर 2025 में नए स्मार्टफोन्स की बहार, गेमर्स से लेकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए धांसू Phones
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है। Vivo, OnePlus और Motorola जैसी बड़ी कंपनियां अपने-अपने नए और शक्तिशाली फोन बाजार में उतारने जा रही हैं। ये स्मार्टफोन लेटेस्ट चिपसेट (जैसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Dimensity 9500), जबरदस्त कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आ रहे हैं। जो परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।

    Uploaded media

    200MP कैमरे के साथ Vivo X300 Pro की एंट्री

    बता दें कि, Vivo X300 Pro, 200MP कैमरे के साथ 13 अक्टूबर 2025 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। जो MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट प्रोसेसर में मिलेगा। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है। साथ ही, इसमें 12GB तक रैम और  एडवांस कैमरा फीचर्स मिलेंगे।

    Uploaded media

    गेमर्स के लिए खास फोन iQOO 15

    गेमर्स प्रेमियों के लिए एक खास डिजाइन का फोन iQOO 15 बनाया गया है। जिसमें RGB स्ट्रिप्स डिजाइन भी हो सकती है। वहीं,Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.8 इंच का LTPO 2K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है इसके साथ-साथ फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी भी मिल सकती है।

    Uploaded media

    Realme GT 8 Pro सबसे तेज प्रोसेसर वाला फोन

    भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन Realme GT 8 Pro हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 4 मिलियन पॉइंट हासिल किए  हैं। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    68W फास्ट चार्जिंग वाला फोन

    Motorola Edge 60 Neo 5G MediaTek Dimensity 7400 SoC और 5200mAh की बैटरी के साथ आएगा। जिसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, 6.36-इंच का 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। आपको बता दें कि, इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा।

    Uploaded media

    पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद OnePlus 15 

    OnePlus 15: अगले महीने चीन में लॉन्च हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP के तीन कैमरों वाला ट्रिपल सेटअप और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    अक्टूबर 2025 में ये सभी स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी का अनुभव देने के लिए तैयार हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts