Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीदरलैंड के बर्ट ने 39 साल पहले कराया था हार्ट ट्रांसप्लांट, जिंदा रहने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Follow on Google News
नीदरलैंड के बर्ट ने 39 साल पहले कराया था हार्ट ट्रांसप्लांट, जिंदा रहने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एम्सटर्डम। नीदरलैंड के बर्ट जैनसेन (57) ने सबसे लंबे समय 39 साल 100 दिन तक जीवित रहने वाले ट्रांसप्लांट मरीज के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 1984 में बर्ट जैनसेन को पता चला था कि उन्हें दिल की गंभीर बीमारी कार्डियोमायोपैथी है, उस समय वह 17 वर्ष के थे। डॉक्टर ने जांच करने के बाद कहा था कि जैनसन के पास जीने के लिए सिर्फ 6 महीने ही हैं, पर 40 साल बाद वह इस बात का सबूत हैं कि हार्ट ट्रांसप्लांट के साथ लंबे समय तक जीवित रहना बिल्कुल संभव है।

जैनसेन ने कहा- मैं लोगों के लिए बनना चाहता हूं उदाहरण

जैनसेन कहते हैं कि वो लोगों के लिए एक उदाहरण बनना चाहते हैं। साल 1984 को जब जैनसेन को अपनी बीमारी के बारे में पता चला, तब नीदरलैंड में हार्ट ट्रांसप्लांट की पर्याप्त तकनीक मौजूद नहीं थी, इसलिए हृदय रोग विशेषज्ञ अल्बर्ट मैटार्ट ने उनको इंग्लैंड के हेयरफील्ड अस्पताल में रेफर किया। उसके कुछ सालों बाद एक दुखद कार दुर्घटना में दो युवा वयस्कों की मृत्यु हो गई। उन दोनों के अंगदान की वजह से जैनसन की उसी साल जून में ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts