ड्रिंकिंग कल्चर पर स्टोक्स ने खुलकर की बात :इंग्लिश टीम इससे कोसों दूर, लेकिन यूके में क्रिकेट का शराब से गहरा नाता

पॉडकास्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्टोक्स से पूछा कि क्या इंग्लैंड टीम में शराब पीने की आदत है। इस पर स्टोक्स ने कहा कि किसी एक टीम को निशाना बनाना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, क्रिकेट में ड्रिंकिंग कल्चर लंबे समय से चला आ रहा है। खेल पहले से कहीं ज्यादा प्रोफेशनल हो गया है,
इंग्लिश टीम इससे कोसों दूर, लेकिन यूके में क्रिकेट का शराब से गहरा नाता
इंग्लिश टीम में क्रिकेट कल्चर पर बोले बेन स्टोक्स

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में शराब पीने की संस्कृति (ड्रिंकिंग कल्चर) पर खुलकर बात की है। स्टोक्स का कहना है कि यह सिर्फ इंग्लैंड टीम की बात नहीं है, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट में लंबे समय से यह कल्चर मौजूद है। स्टोक्स ने यह बात अपने पूर्व साथी स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के साथ 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में कही।

किसी एक टीम को टारगेट करना ठीक नहीं- स्टोक्स

पॉडकास्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्टोक्स से पूछा कि क्या इंग्लैंड टीम में शराब पीने की आदत है। इस पर स्टोक्स ने कहा कि किसी एक टीम को निशाना बनाना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, क्रिकेट में ड्रिंकिंग कल्चर लंबे समय से चला आ रहा है। खेल पहले से कहीं ज्यादा प्रोफेशनल हो गया है, लेकिन क्लब क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक शराब से जुड़ी यह संस्कृति अब भी बनी हुई है।

Breaking News

'अब खेल बदल गया, लेकिन सोच नहीं'

स्टोक्स ने कहा कि आज खिलाड़ियों के पास फिटनेस, न्यूट्रीशन और स्पोर्ट्स साइंस की बेहतर जानकारी है। इसके बावजूद क्रिकेट में शराब पीने की परंपरा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि यह सिर्फ इंग्लैंड क्रिकेट की पहचान है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह पूरे क्रिकेट जगत से जुड़ा मुद्दा है।

यह भी पढ़ें: एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में अर्शदीप सिंह की वापसी... नॉर्थ-जोन के लिए हुआ सिलेक्शन, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत

नाइट क्लब विवाद के बाद लिया संन्यास

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स एक नाइट क्लब विवाद में भी फंस गए थे। लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद वह तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ बाहर गए थे, जहां एक रग्बी खिलाड़ी के साथ विवाद हो गया। इस घटना के बाद जांच शुरू हुई और स्टोक्स दूसरे टेस्ट से बाहर रहे। तीसरे टेस्ट में उन्होंने कप्तान के रूप में वापसी की, लेकिन इसी मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

एशेज के दौरान भी उठा था शराब का मुद्दा

इंग्लैंड क्रिकेट में शराब पीने का मुद्दा एशेज सीरीज के दौरान भी चर्चा में रहा था। उस समय कुछ खिलाड़ियों के शराब पीने की खबरें सामने आई थीं। ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट भी मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नशे की हालत में नजर आए थे, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: England Cricket: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, टेस्ट मैच के बीच लिया बड़ा फैसला

कोच बनना चाहते हैं स्टोक्स

स्टोक्स ने बताया कि वह इस समय लेवल-3 कोचिंग क्वालिफिकेशन पूरा कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट छोड़ने के बाद भी वह इस खेल से जुड़े रहना चाहते हैं और भविष्य में कोच बनने की तैयारी कर रहे हैं।

जो रूट को लेकर जताई चिंता

स्टोक्स ने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान जो रूट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रूट हमेशा टीम को खुद से पहले रखते हैं और जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं। स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने रूट से कहा है कि वह कप्तानी का दबाव अकेले अपने ऊपर न लें, क्योंकि पिछली बार कप्तान रहते हुए उन्होंने रूट को काफी दबाव में देखा था।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts