PlayBreaking News

एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में अर्शदीप सिंह की वापसी...नॉर्थ-जोन के लिए हुआ सिलेक्शन, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत

नॉर्थ जोन की टीम में सबसे ज्यादा छह खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं। कप्तान कन्हैया वधावन के अलावा कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह को मौका मिला है।
Follow on Google News
नॉर्थ-जोन के लिए हुआ सिलेक्शन, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत
अर्शदीप सिंह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हो गई है। उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए नॉर्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। अर्शदीप ने अपना पिछला रेड बॉल मुकाबला भी पिछले साल दलीप ट्रॉफी में ही खेला था। इस बार नॉर्थ जोन की कप्तानी जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन को सौंपी गई है, जबकि आयुष बडोनी उपकप्तान होंगे। टीम अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलेगी।

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दबदबा

नॉर्थ जोन की टीम में सबसे ज्यादा छह खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं। कप्तान कन्हैया वधावन के अलावा कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह को मौका मिला है। इनमें अब्दुल समद ने पिछले रणजी सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं कामरान इकबाल को पहली बार दलीप ट्रॉफी खेलने का मौका मिला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल में नाबाद 160 रन की यादगार पारी खेली थी। आबिद मुश्ताक अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण टीम के अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जाने आखिर किसे मिला टेस्ट डेब्यू का मौका

दिल्ली के चार खिलाड़ियों को भी मौका

नॉर्थ जोन की टीम में दिल्ली के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें आयुष दोसेजा, सनत सांगवान, यश धुल और आयुष बडोनी शामिल हैं। आयुष दोसेजा और सनत सांगवान ने पिछले रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। वहीं यश धुल और आयुष बडोनी को लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी की टीम में जगह मिली है।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप के कंधों पर

नॉर्थ जोन के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अर्शदीप सिंह संभालेंगे। उनके साथ अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह और सुनील कुमार भी तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगे। हालांकि पिछले रणजी सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल आकिब नबी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

वेस्ट जोन की बराबरी का मौका

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में वेस्ट जोन सबसे सफल टीम रही है। उसके नाम 19 खिताब हैं, जबकि नॉर्थ जोन ने 18 बार ट्रॉफी जीती है। ऐसे में इस बार नॉर्थ जोन के पास वेस्ट जोन की बराबरी करने का मौका होगा। अर्शदीप सिंह की वापसी, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और संतुलित टीम संयोजन नॉर्थ जोन को इस बार खिताब का मजबूत दावेदार बना रहा है। आने वाले मुकाबलों में सभी की नजर इस टीम के प्रदर्शन पर रहेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts