Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में ‘मिशन स्पंदन’ के तहत नशामुक्ति अभियान, उपजेल के कैदियों ने लिया संकल्प

बेगमगंज में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘मिशन स्पंदन’ के तहत नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को उपजेल के कैदियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। स्कूलों, संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
बेगमगंज में ‘मिशन स्पंदन’ के तहत नशामुक्ति अभियान, उपजेल के कैदियों ने लिया संकल्प
बेगमगंज मेें नशामुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया।

बेगमगंज। तहसील में देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा ‘मिशन स्पंदन’ के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान की कमान ब्रह्माकुमारी मेघा बहन एवं बीएल शर्मा संभाल रहे हैं। 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में उपजेल के कैदियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी जागरूकता अभियान 

‘मिशन स्पंदन’ के तहत नगर के स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं तथा शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में नियमित रूप से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराकर जनभागीदारी बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें: 19 दिन मर्चुरी में पड़ा रहा मासूम नवजात का शव, मानवाधिकार आयोग के संज्ञान के बाद 20वें दिन अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय पर्व पर नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प 

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद आयोजित जनसभा में नागरिकों को भारत को सशक्त बनाने और नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। नशामुक्त समाज के निर्माण की इस पहल को बेगमगंज के विभिन्न वर्गों का सहयोग और सराहना मिल रही है। गौरतलब है कि भारत में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका संदेश है-नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन की ओर कदम और मजबूत समाज का निर्माण।

ये भी पढ़ें: दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts