Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज :तीन दिन बाद मिला उफनती नदी में बहे युवक का शव, सात किमी दूर से मिट्टी में दबा था

रायसेन जिले के बेगमगंज में उफनती सेमरी नदी का रपटा पार करते समय बाइक सवार राजेश बैरागी तेज बहाव में बह गया था। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा तीन दिनों तक चलाए गए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर नदी किनारे मिट्टी में दबा मिला। मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था।
बेगमगंज। सेमरी नदी के पास बरामद किया गया राजेश बैरागी का शव।

बेगमगंज।  रायसेन जिले के बेगमगंज में सेमरी नदी के रपटे से बाइक निकालने के दौरान तेज बहाव में बह गए युवक का शव घटना के तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर नदी किनारे मिट्टी में दबा मिला। मृतक की पहचान नैनविलास निवासी राजेश बैरागी के रूप में हुई है।

सघन तलाशी अभियान के बाद मिली सफलता

बताया जा रहा है कि हादसे के समय राजेश अपनी बाइक समेत नदी के तेज बहाव में बह गया था। रेस्क्यू दल ने पहले ही उसकी बाइक नदी से बरामद कर ली थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका था। लगातार तीन दिन तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद आखिरकार उसका शव बरामद हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रेस्क्यू अभियान में जिला मुख्यालय से पहुंची टीम, स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद शव मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। राजेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर पहुंचने की जल्दबाजी और उफनती नदी को पार करने का जोखिम एक युवा की जिंदगी पर भारी पड़ गया।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts