बेगमगंज में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता कमेटी ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस पर बेगमगंज में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता कमेटी ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक देवेंद्र पटेल बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। सैकड़ों बाइक, कार, टेम्पो और ट्रैक्टर यात्रा का हिस्सा बने। भारत माता स्मारक पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर शहीदों को नमन किया गया।
बेगमगंज में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता कमेटी ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे
बेगमगंज में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बेगमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर 3 बजे लोहामील तिराहे से शुरू हुई यात्रा में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल भी शामिल हुए। विधायक ने पैदल चलने के साथ बाइक पर सवार होकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और नगरवासियों ने शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

बाइक और वाहनों का लगा लंबा काफिला

/img/89/1786970894303

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक, कार, टेम्पो और ट्रैक्टर शामिल हुए। यात्रा शुरू होते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे, जबकि उसके पीछे बाइक सवार युवाओं का काफिला चल रहा था। युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। विधायक देवेंद्र पटेल भी बाइक चलाते हुए युवाओं के साथ यात्रा में शामिल रहे। पूरे मार्ग पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आए और देशभक्ति के नारों से नगर गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा का बेटा बना लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना में बढ़ाया जिले का मान

भारत माता स्मारक पर शहीदों को किया नमन

तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी से आगे बढ़ते हुए दशहरा मैदान और सीएम राइज स्कूल के सामने स्थित भारत माता स्मारक पहुंची। यहां विधायक देवेंद्र पटेल ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, पुराने पेट्रोल पंप और कृषि फार्म के सामने से होते हुए सागर-भोपाल रोड पहुंची और वापस नया बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा को देखने के लिए नगर की सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनने के बाद अब जल्द हो सकता है मोदी कैबिनेट में फेरबदल, इस केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts