Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में नल-जल योजना की बड़ी लापरवाही :मुख्य सड़क पर खुले गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा

दिनभर इस मार्ग से दोपहिया, चारपहिया वाहन, स्कूली बच्चे, मरीज और आम नागरिकों का आवागमन रहता है। रात के समय यह खुले गड्ढे किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क को पूर्ववत किया जाए, ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।
बेगमगंज के कारण वार्ड 14 में गहरे गढ्डे खुले छोड़े गए

बेगमगंज। नगर की वार्ड क्रमांक 14 स्थित चुरक्का पशु अस्पताल के सामने नल-जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।

रात के समय बड़े हादसे का न्योते 

दिनभर इस मार्ग से दोपहिया, चारपहिया वाहन, स्कूली बच्चे, मरीज और आम नागरिकों का आवागमन रहता है। रात के समय यह खुले गड्ढे किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क को पूर्ववत किया जाए, ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

गर के वार्ड क्रमांक-14 में चुरक्का पशु अस्पताल के सामने नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मुख्य सड़क पर खुदाई के बाद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बेगमगंज: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बजरंग दल-करणी सेना का विरोध, तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई वाली जगह पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी तरह का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात के समय भी वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रोजाना गुजरते हैं लोग

यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से रोज बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल लोग गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। जिससे हादसे की आशंका ज्यादा है।

Edited By- Aakash Waghmare

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts