Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्यूटीशियंस ने ब्राइडल शो में किए मिरर फिनिश और ग्लॉसी मेकअप, लेटेस्ट ट्रेंड को किया पेश

ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन व तन्वी वेलफेयर का आयोजन
Follow on Google News
ब्यूटीशियंस ने ब्राइडल शो में किए मिरर फिनिश और ग्लॉसी मेकअप, लेटेस्ट ट्रेंड को किया पेश

ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन व तन्वी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मानस भवन में ब्राइडल शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आईं ब्यूटीशियन ने अपने प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता का प्रदर्शन अपने हुनर के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस मौके पर ब्यूटीशियंस ने 20 से अधिक ब्राइडल मेकअप किए। इस दौरान सीनियर सिटीजंस का मोटिवेशनल शो देखने को मिला इसमें बुजुर्गजन अपनी उम्मीद, जीवनशैली व महत्वाकांक्षा का प्रदर्शन करते नजर आए। कार्यक्रम की आयोजक बीना श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

सेलिब्रिटी मेकअप करके दिखाए गए

ब्राइडल शो के दौरान ब्यूटीशियंस ने लेटेस्ट ट्रेंड के मेकअप किए जिसमें उन्होंने डिफरेंट वेडिंग और पार्टी हेयरस्टाइल दिखाए। ब्यूटीशियंस ने मॉडल्स को ब्राइडल लुक में तैयार किया, जिसमें ग्लॉसी मेकअप, मिरर फिनिश मेकअप, सेलिब्रिटी मेकअप नजर आए। मेकअप के दौरान स्मोकी आई और पॉप कलर आईलाइनर से आंखों को हाइलाइट करने वाले मेकअप भी दिखाए गए।

नारी शक्ति व लाइफ टाइम अचीवर्स अवॉर्ड

ब्यूटी और फैशन के इस आयोजन में इस मौके पर नारी शक्ति सम्मान भी विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को दिया गया। इस मौके पर दीप्ति पटवा, पूर्णिमा वर्मा, उज्ज्वला राव, समर आगा खान, लक्ष्मी चक्रधर,नित्य तलरेजा, रेखा शर्मा, शबीना, राधा चक्रधर, डॉक्टर पद्मा,सान्या साहनी रागिनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवर्स अवॉर्ड ब्यूटी फील्ड में निक्की बाबा, नीता त्रिवेदी, कांता सूद, आशा ठाकुर, रीता अंबानी, रश्मि दुबे, कविता राठौर, शिल्पा, गोपाल श्रीवास्तव, दीपाली जौहरी नीता जैन को दिया गया। संगीता चौहान ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts