BDMS महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नोट में लिखा- मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं

Follow on Google News
भोपाल। शहर में बीडीएमएस महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं। इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है। रविवार शाम को क्लीनिक नहीं पहुंचने पर डॉक्टर और स्टाफ घर पहुंचा था। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

डॉक्टर के पास प्रैक्टिस कर रही थीं युवती

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली की रहने वाली 29 साल की सुधाश्री सोनी पिता कैलाश वर्मा ने आरकेडीएफ कॉलेज से बीडीएमएस किया था। सुधाश्री भोपाल में सागर रॉयल विला के फ्लैट में किराए से रहती थीं। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सुधाश्री शक्ति नगर में किसी डॉक्टर के पास प्रैक्टिस कर रही थीं। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक क्लिनिक नहीं पहुंचीं, तो डॉक्टर ने उन्हें फोन लगाया। कई बार फोन लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सुधाश्री के फ्लैट पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं दिया।

पुलिस को फंदे पर लटकी मिलीं युवती

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सुधाश्री एक दुपट्‌टे के फंदे पर लटकी मिलीं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजन को दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं। इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने एक जगह एक युवक का जिक्र करते हुए आई लव यू लिखा है। ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में भाई बना कसाई : लव मैरिज करने पर बहन का सिर काटा, आरोपी ने मां के साथ किया सरेंडर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts