Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

London News:बेटे की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था परिवार! अदिति पारलकर, पति राकेश और बेटे सिड की लंदन में मौत

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के एक परिवार की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। एक दंपती और उनके नौ वर्षीय बेटे की ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। परिवार लंबे समय से बेटे की गंभीर बीमारी और उससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
बेटे की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था परिवार! अदिति पारलकर, पति राकेश और बेटे सिड की लंदन में मौत
फाइल फोटो

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन से भारतीय मूल के एक दंपती और उनके नौ वर्षीय बेटे की ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा दक्षिण लंदन के एक रिहायशी टावर में हुआ, जहां परिवार कई वर्षों से रह रहा था। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं। परिवार के निजी और स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों का जिक्र सामने आया है लेकिन अधिकारियों ने लोगों से जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के अनुमान लगाने से बचने की अपील की है।

36वीं मंजिल से गिरे परिवार के तीन सदस्य

यह घटना 27 मई की सुबह हुई। आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक परिवार के तीन सदस्य ऊंचाई से नीचे गिर गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। परिवार बहुमंजिला इमारत की 36वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहता था।

बेटे की बीमारी से जूझ रहा था परिवार

मृतक दंपती की पहचान राकेश पई और अदिति पारलकर के रूप में हुई है। उनका बेटा सिड लंबे समय से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। बताया जाता है कि उसे विशेष देखभाल और शिक्षा की जरूरत थी। वह किडनी से जुड़ी बीमारी से भी पीड़ित था। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि बेटे की देखभाल में काफी समय और ऊर्जा लगती थी, जिससे परिवार लगातार मानसिक और भावनात्मक दबाव में था।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बड़ा हादसा! अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर समुद्र के पास गिरा, ट्रंप बोले- दोनों पायलेट सुरक्षित

बेहतर इलाज की तलाश में बदले थे शहर

परिवार ने बेटे के इलाज के लिए कई प्रयास किए थे। कुछ वर्ष पहले वे बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद में भारत भी लौटे थे। बाद में वे फिर ब्रिटेन आ गए। इस दौरान परिवार ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। परिचितों का कहना है कि वे अपने बेटे के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

दोस्तों ने बताई मानसिक दबाव की बात

परिवार को जानने वाले लोगों का कहना है कि बेटे की लगातार देखभाल और जिम्मेदारियों का असर माता-पिता पर भी पड़ रहा था। विशेष रूप से अदिति पर घर, नौकरी और बेटे की जरूरतों को संभालने का दबाव बढ़ता जा रहा था। परिवार के कुछ दोस्तों ने उन खबरों पर सवाल उठाए हैं, जिनमें घटना को किसी तय समझौते या योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: होर्मुज से उठी चिंगारी! फिर भड़का अमेरिका-ईरान टकराव, दुनिया की बढ़ी चिंता

पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम घटना से जुड़े तथ्यों, परिवार की परिस्थितियों और उपलब्ध सबूतों का अध्ययन कर रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts