महिला मैकेनिक गैराज में बनेगी बैटरी वाली साइकिल
IIT बॉम्बे से मिल रहा गाइडेंस, ईको फ्रेंडली होने के साथ कीमत भी कम होगी

प्रभा उपाध्याय-इंदौर। पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला इंदौर का पहला महिला मैकेनिक गैराज अब आईआईटी बॉम्बे से साथ बैट्री वाली साइकिल तैयार कर रहा है। इस साइकिल की खास बात यह है कि यह ईको फ्रेंडली होने के साथ आम लोगों के बजट में उपलब्ध हो सकेगी।
‘समान’ सोसायटी द्वारा संचालित गैराज की पिछले दिनों आईआईटी बॉम्बे की टीम ने विजिट कर तकनीक पर चर्चा की। टीम में डॉ. सतीश अग्निहोत्री, प्रोफेसर रूपाली एवं गर्ल्स काउंट नेटवर्क के रिजवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि आईआईटी बॉम्बे में इस गैराज की चर्चा होती रही है, इसलिए उन्होंने यहां विजिट किया।





















