Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के बड़वानी में सड़क हादसा : गाय को मारी टक्कर... फिर बाइक सवारों पर पलटा ट्रक, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

Follow on Google News
MP के बड़वानी में सड़क हादसा : गाय को मारी टक्कर... फिर बाइक सवारों पर पलटा ट्रक, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
सेंधवा। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सेंधवा इलाके में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र, भतीजा और पड़ोसी शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार (25 अक्टूबर) रात करीब 1 बजे सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने हुआ। अचानक एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ओवरटेक कर आगे निकला। सरकारी स्कूल के सामने पहुंचते ही पहले गाय को टक्कर मारी। फिर पलट गया। रिंगनिया मेहता और उसका बेटा बाइक पर थे। उनके साथ रोड किनारे रिंगनिया का भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल खड़े थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक नागलवाड़ी के सालीकला के रहने वाले थे। चारों सेंधवा में एक निजी जिनिंग में मजदूरी करते थे, काम खत्म करने के बाद शहर से 10 किमी दूर अपने गांव सालिकला लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

मिर्ची लेकर महाराष्ट्र से पंजाब जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था। हादसे में चारों आईसर के नीचे दब गए और घंटों की मशक्कत के बाद हाइड्रा वाहन की मदद से मिनी ट्रक को उठाया गया और शवों को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ट्रक चालक और उसके साथी की तलाश में जुटी है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

  1. रिंगनिया (40) पिता जाड़ियां मेहता
  2. जितेंद्र (18) पिता रिंगनिया मेहता
  3. बबलू (17) पिता पूनिया मेहता
  4. श्यामलाल (35) पिता नंगा बडवा मेहता
ये भी पढ़ें- MP News : खंडवा में CGST ऑफिसर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, अकाउंटेंट से रजिस्ट्रेशन बहाल करने मांगी थी घूस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts