PlayBreaking News

Rajya Sabha Elections :राज्यसभा चुनाव में BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, PM मोदी-राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन

जून में खाली होने वालीं मप्र की तीन राज्यसभा सीटों के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो सीट भाजपा की और एक कांग्रेस की मानी जा रही है, लेकिन इस बीच भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर मामले को रोचक बना दिया है।
Follow on Google News
राज्यसभा चुनाव में BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, PM मोदी-राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन
BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है। तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। सैलाना (रतलाम) से BAP के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने न सिर्फ अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की घोषणा की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन भी मांगा है।

    /img/89/1774005248547

    कांग्रेस की एक सीट पर निगाहें 

    दरअसल, राज्यसभा की जिन तीन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें BJP के केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 19 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। विधानसभा में 163 विधायकों के साथ मजबूत स्थिति में खड़ी BJP की दो सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस की एकमात्र सीट पर BAP की निगाहें हैं। कांग्रेस के पास फिलहाल 63 विधायक हैं, जबकि एक सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थिति की स्थिति में कांग्रेस की सीट फिसल सकती है। हाल के अन्य राज्यों में हुए क्रॉस वोटिंग के उदाहरणों ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है।

    आदिवासियों की आवाज राज्यसभा तक पहुंचाने की मांग 

    इसी बीच BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग रणनीति अपनाते हुए अपनी पार्टी की दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि BJP और कांग्रेस दोनों आदिवासी इलाकों में जाकर वोट मांगते हैं और उनके हितों की बात करते हैं, ऐसे में अब उन्हें आदिवासी समाज की आवाज राज्यसभा तक पहुंचाने के लिए BAP उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। डोडियार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े नेताओं को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आदिवासी पार्टी देशभर में आदिवासी समाज के अधिकार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व चाहती है।

    /img/89/1774005275241

    आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी

    पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी का प्रभाव राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में है, और संसद में प्रतिनिधि पहुंचने से आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी दलों से अपने विधायकों को BAP उम्मीदवार के समर्थन के निर्देश देने की अपील की है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts