कल बैंक में नहीं होगा कामकाज! "5 Day बैंकिंग" की मांग पर बैंककर्मी उतरेंगे सड़कों पर

इंदौर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में विसंगतियां दूर करने और लंबित मांगों के निराकरण को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का असर इंदौर में भी बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: पत्नी की "ना"पर भड़का पति, जबरदस्ती की कोशिश के बाद मां-बेटे दोनों का गला दबाया
हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा। नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और बैंक शाखाओं से जुड़े अन्य कार्यों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहने से ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का झांसा, फर्जी आई-कार्ड और वर्दी... पटना में जीजा-साले गिरफ्तार
मांगों पर सहमति नहीं बनी तो हड़ताल का फैसला
यूएफबीयू के इंदौर संयोजक मोहनकृष्ण शुक्ला और श्रीकृष्ण बोकाड़े ने बताया कि केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष वित्त मंत्रालय, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद बैंक यूनियनों ने एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने को लेकर प्रबंधन के साथ लिखित सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार की मंजूरी अब तक नहीं मिली है। यूनियनों ने इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के वितरण में कथित विसंगतियों को लेकर भी बैंककर्मियों में असंतोष है। यूनियनों की मांग है कि पीएलआई के वितरण में पारदर्शिता लाई जाए और कर्मचारियों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों का भी जल्द निराकरण किया जाए।
ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, पुलिस और नगर पालिका टीम की संयुक्त कार्रवाई
सांठा बाजार से शुरू होगी विरोध रैली
हड़ताल के दौरान इंदौर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने एकत्र होंगे। यहां से विरोध रैली शुरू होगी।रैली बोहरा बाजार और सराफा होते हुए राजबाड़ा के समीप प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचेगी। यहां बैंककर्मियों की सभा होगी और इसके बाद विरोध प्रदर्शन का समापन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना की बेटी का बड़ा फैसला, साइमा वाजेद ने WHO पद से दिया अचानक इस्तीफा… आखिर क्यों?
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज
बैंक यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। इसके तहत 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा।




















