Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी की "ना"पर भड़का पति, जबरदस्ती की कोशिश के बाद मां-बेटे दोनों का गला दबाया

वॉशरूम से निकलते ही दरवाजा बंद कर महिला से जबरदस्ती का प्रयास; बचाने आए बेटे के साथ भी मारपीट, हाथ और गले में चोट
पत्नी की "ना"पर भड़का पति, जबरदस्ती की कोशिश के बाद मां-बेटे दोनों का गला दबाया
Ai Generated

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती करने की कोशिश, मारपीट और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसने पति के साथ संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसका भी गला दबा दिया। घटना में बेटे के हाथ और गले में चोट आई है। महिला की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जबरदस्ती और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का ‘खिलाड़ी’! 13 राज्यों में फैला जाल, इंदौर में दो गिरफ्तार

वॉशरूम से निकलते ही बंद किया दरवाजा

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह वॉशरूम गई थी। वहां से बाहर निकलते ही पति ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि जब महिला ने संबंध बनाने से साफ इनकार किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा दिया। महिला के विरोध और चीखने पर उसका बेटा मौके पर पहुंचा और मां को बचाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: इंदौर के वार्ड 58-60 का उपचुनाव स्थगित:चुनावी मैदान तैयार था,वोटर लिस्ट ने बिगाड़ा खेल!

मां को बचाने आया बेटा, आरोपी ने उसका भी गला दबाया

पुलिस के अनुसार, महिला के बेटे ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका गला दबा दिया। हमले में बेटे के हाथ और गले पर चोट आई है। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: इंदौर से सीधे बैंकॉक! अक्टूबर में उड़ान भरने की तैयारी, हफ्ते में 3 दिन मिलेगी इंटरनेशनल फ्लाइट

पुलिस पहुंची तो घर से फरार मिला आरोपी

जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में रात में उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो चुका था।टीआई के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में विवाद और घटना के पीछे के अन्य कारणों की भी जानकारी सामने आ सकती है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts