Bangladesh Violence : ढाका जाने वाली एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा की फ्लाइट्स कैंसिल, जानें कंपनी ने क्या कहा

Follow on Google News
Bangladesh Violence : ढाका जाने वाली एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा की फ्लाइट्स कैंसिल, जानें कंपनी ने क्या कहा
नई दिल्ली। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच एअर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी सुबह की फ्लाइट रद्द कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए आज अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

मुंबई से ढाका के लिए विस्तारा की 3 साप्ताहिक उड़ानें

विस्तारा मुंबई से ढाका के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी दिल्ली से ढाका के बीच तीन साप्ताहिक उड़ान सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और वह दिन में फैसला लेगी कि बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं।

दिल्ली से ढाका के बीच एअर इंडिया की रोज 2 उड़ानें

एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि, बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। उसने कहा था- हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म टिकट वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट शामिल है। कंपनी ने कहा था कि, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेख हसीना ने PM पद से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन सोमवार (5 अगस्त) को इतना तेज हो गया कि हजारों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए। इस बीच सेना के अल्टीमेटम के बाद पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश भी छोड़ दिया। वह देश छोड़कर ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं। चर्चा है कि शेख हसीना लंदन या फिनलैंड जा सकती हैं। ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी प्लेन में नहीं थीं Sheikh Hasina… हिंडन एयरबेस से बांग्लादेश लौटा मिलिट्री प्लेन ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के PM बन सकते हैं नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस, पूर्व PM खालिदा जिया की रिहाई जल्द; आज प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे सेना प्रमुख
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts