400 रुपए किलो केला, 500 का सेब :ये हैं पाकिस्तान का फल बाजार...

ये सभी कीमतें भले ही पाकिस्तानी मुद्रा में बताई गई हों, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों के लिए महंगाई एक बड़ी चुनौती बनती नजर आ रही है। वायरल वीडियो के जरिए लोग पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।
Follow on Google News
ये हैं पाकिस्तान का फल बाजार...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ताजे फल और सब्जियां हमारे सेहत का काफी जरूरी हिस्सा है। ये न सिर्फ हमें स्वस्थ्य रखने में मदद करती है बल्कि हमारे बॉडी और चेहरे की ग्लोइंग स्किन देने में भी अहम रोल निभाते हैं। लेकिन क्या हो जब आप किसी फल मंडी में पहुंचे और, दुकानदार के सामने पूछा गया एक साधारण सा सवाल पूरा माहौल ही बदल गया। एक भारतीय व्लॉगर यहीं उम्मीद के साथ आया था कि वह बस फलों के रेट पूछेंगे, मगर जवाब ऐसा मिला कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

    पाक फल मंडी से जुड़ा है वीडियो

    दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की फल मंडी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रिजवानड्रेव लॉग नाम के व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह पाकिस्तान की एक फल मंडी में दुकानदार से फलों के दाम पूछते नजर आते हैं। जैसे ही रिजवान दुकानदार से केले का भाव पूछते हैं, दुकानदार अलग-अलग किस्मों के केले 250 से 450 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताता है। इसके बाद जब पपीते का दाम 400 रुपये प्रति किलो बताया जाता है, तो व्लॉगर खुद भी थोड़े हैरान नजर आते हैं।

    महंगे फलों की ये कीमतें सुनकर वीडियो देखने वाले लोग भी चौंक गए। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तान में फलों की महंगाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    सेब, संतरे और खजूर के रेट भी ज्यादा

    वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा सेब और खजूर के दामों को लेकर हो रही है। दुकानदार सेब का भाव 500 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताता है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं माल्टा यानी संतरे की कीमत 250 से 450 रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है। लेकिन असली झटका तब लगता है, जब खजूर का दाम पूछा जाता है। दुकानदार खजूर की कीमत 1200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताता है। इतना ऊंचा भाव सुनकर व्लॉगर खुद भी चौंक जाता है और यही पल वीडियो का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा बन गया।

    खजूर 1200 रुपए पार

    ये सभी कीमतें भले ही पाकिस्तानी मुद्रा में बताई गई हों, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों के लिए महंगाई एक बड़ी चुनौती बनती नजर आ रही है। वायरल वीडियो के जरिए लोग पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर फल जैसी बुनियादी चीजें इतनी महंगी हैं, तो आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें आखिर कैसे पूरी करता होगा। कुछ लोग इसे वहां की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे आम जनता पर बढ़ते बोझ का उदाहरण बता रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts