Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में बाघ का आतंक:महिला को मार डाला, घर से 300 मीटर तक घसीटा

बालाघाट जिले में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से लगे क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार तड़के खापा परिक्षेत्र अंतर्गत कुमादेही पंचायत के पर्रापुर बैगाटोला गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
महिला को मार डाला, घर से 300 मीटर तक घसीटा
बालाघाट में बाघ का आतंक

बालाघाट। मृतका सुगनी बाई पर बाघ ने उस समय हमला किया, जब वह झोपड़ी में सो रही थीं। ग्रामीणों के शोर और टॉर्च की रोशनी के बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने जांच शुरू करते हुए गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

झोपड़ी में सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

परिजनों के अनुसार, सुगनी बाई रात करीब 1:30 बजे बिना दरवाजे वाली झोपड़ी में सो रही थीं। इसी दौरान जंगल से गांव में पहुंचे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला के सिर को जबड़े में दबोच लिया और उन्हें करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए खेत की ओर ले गया। इस दौरान महिला के सिर का एक हिस्सा नोचकर खा गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

सिंगरौली : शादी के दबाव से परेशान प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

ग्रामीणों के शोर पर भागा बाघ, अस्पताल में तोड़ा दम

महिला की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर मचाने और टॉर्च की रोशनी करने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल बैहर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर पर आई गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

ग्रामीणों का कहना है कि पर्रापुर बैगाटोला गांव के आसपास पिछले कई महीनों से बाघ और तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने, लोगों को रात में सतर्क रहने की सलाह दी है। सिजोरा बफर जोन के सहायक संचालक आशीष पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवार को प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

Breaking News

इस वर्ष कहां-कहां बाघ के हमले से हुई मौतें

इस वर्ष प्रदेश के अलग-अलग टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बाघ के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई। मई में मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र, जून में बालाघाट के कान्हा परिक्षेत्र और जुलाई में सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई। वहीं अगस्त में 2 अगस्त तक बालाघाट के पर्रापुर बैगाटोला, कान्हा खापा परिक्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है।

माह   जिला टाइगर रिजर्व/क्षेत्र  मौत
 अप्रैल      उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र    1
 मई   मंडला    कान्हा टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र  1
जून     बालाघाट  कान्हा परिक्षेत्र  1
जुलाई   सिवनी  पेंच टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र 1
अगस्त (2 अगस्त तक) बालाघाट पर्रापुर बैगाटोला, कान्हा खापा परिक्षेत्र 1

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts