PlayBreaking News

बालाघाट :चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी पर हमला, टक्कर मारकर भागा बाइक सवार

बालाघाट में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी को वाहन चालक ने टक्कर मार दी। यही नहीं टक्कर मारने के बाद वह फरार भी हो गया। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।
Follow on Google News
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी पर हमला, टक्कर मारकर भागा बाइक सवार

बालाघाट। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटना सोमवार शाम मोतीनगर क्षेत्र में हुई, जहां ड्यूटी पर तैनात यातायात विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल अधिकारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्पीड कम नहीं की, अधिकारी घायल

यातायात पुलिस की टीम मोतीनगर चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक चालक तेज गति से चौक की ओर आता दिखाई दिया। सड़क पर लोगों की आवाजाही को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने उसे रुकने का संकेत दिया। बताया जाता है कि चालक ने वाहन की रफ्तार कम करने के बजाय सीधे आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस अधिकारी उसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: मैट्रिमोनियल ऐप पर फंसाकर किया रेप, शादी के लिए मांगे 15 लाख रुपए; हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी की जमानत याचिका

पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने संभाला

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकारी संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के दौरान उनके हाथ और पैरों में चोटें आईं। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तत्काल उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस का दावा जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी 

यातायात और कोतवाली पुलिस की टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि फरार बाइक सवार की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बाधा डालने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: MP News: गुना पुलिस लाइन में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड, छुट्टी से लौटी थी निशा शर्मा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts