PlayBreaking News

MP News:गुना पुलिस लाइन में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड, छुट्टी से लौटी थी निशा शर्मा

गुना में पुलिस लाइन परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाने में सेवाएं दे रही 25 वर्षीय महिला आरक्षक निशा शर्मा ने मंगलवार दोपहर अपने शासकीय क्वॉर्टर के भीतर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Follow on Google News
गुना पुलिस लाइन में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड, छुट्टी से लौटी थी निशा शर्मा

गुना। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने बंद दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सुबह से बंद था कमरे का दरवाजा

मूल रूप से पड़ोसी जिले अशोकनगर की निवासी निशा शर्मा गुना पुलिस लाइन के ही एक सरकारी क्वॉर्टर में रह रही थीं। मंगलवार सुबह से ही उनके कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। रोजाना की तरह सुबह जब कामवाली महिला वहां पहुंची, तो उसने कई दफा कुंडी खटखटाई, लेकिन भीतर से कोई सुगबुगाहट न होने पर वह वापस लौट गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक जब निशा के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिस परिवारों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

/img/118/1781016898334

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

उन्होंने फौरन मामले की जानकारी कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब अंदर से कोई जवाब नहीं पाया, तो दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। वहां निशा का शव पंखे के सहारे बेडशीट के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन परिसर में शोक और सनसनी फैल गई। 

/img/118/1781016919716

2 दिन की छुट्टी से लौटी थी 

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका निशा शर्मा दो दिनों के अवकाश पर अपने गृह जिला अशोकनगर गई हुई थीं और सोमवार शाम को ही वापस गुना ड्यूटी पर लौटी थीं। महज कुछ घंटों के भीतर ही उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका रहस्य अभी बरकरार है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Peddi Controversy : विवाद के बाद हटाए जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन,  डायरेक्टर बोले-गलत समझा गया

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस बात की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की सूचना निशा के परिजनों को दे दी गई है। कैंट थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस कदम के पीछे की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts