PlayBreaking News

बागेश्वर धाम सरकार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, संत तुकाराम को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Follow on Google News
बागेश्वर धाम सरकार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, संत तुकाराम को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। हाली ही में उन्होंने संत तुकाराम को लेकर विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे मारती थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने तुरंत माफी मांगी और अपना स्पष्टीकरण दिया।

संत तुकाराम हमारे आदर्श हैं : धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत तुकाराम को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि संत तुकाराम एक महान संत थे और हमारे आदर्श हैं। ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम सरकार को जान का खतरा! ‘धीरेंद्र शास्त्री तेरहवीं की तैयारी करो’, चचेरे भाई को मिली जान से मारने की धमकी

मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं : धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने किसी कथा में उनकी पत्नी को लेकर भाव प्रस्तुत किए थे कि वो थोड़ा विचित्र स्वभाव की थीं। हमने गन्ने वाली कहानी पढ़ी थी। संत तुकाराम को लेकर हमने एक किताब में पढ़ा था कि उनकी पत्नी उन्हें गन्ना लेने भेजती हैं। फिर एक गन्ने से उनकी पिटाई के चलते दो टुकड़े हो गए तो इसे मैंने अपने भाव से समझाया। मेरे शब्दों से जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं। ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, कहा- जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला कोई ?

धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 17वीं सदी के संत तुकाराम को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई जगहों पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध शुरू हो गया। राकांपा उनके विरोध में आई है। वहीं कुनबी मराठा समुदाय बागेश्वर बाबा के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। मामले को बढ़ता देख बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts