Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, कहा- जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला कोई ?

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, कहा- जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला कोई ?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति द्वारा लगाए आरोपों को मिथ्या बताया है। सनातन धर्म में बहुत सारे हिंदू महात्मा हुए हैं। विजयवर्गीय ने यह बात शुक्रवार रात बड़वाह प्रवास के दौरान कही है। बता दें कि वह यहां संत श्री टाटमबरी सरकार के दर्शन करने आए थे।

दरगाह पर क्यों सवाल नहीं उठते ?

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह आस्था का विषय है। धीरेंद्र शास्त्री ने पहले ही कहा कि वह कोई जादू टोना नहीं करते हैं। मध्य प्रदेश के जावरा में भी टेकरी पर इसी तरह से आस्था को लेकर लोग झूमते-नाचते हैं और वहां सभी अपनी बीमारी का इलाज करा कर आ जाते हैं। लेकिन, उस पर कोई नहीं बोलता है। जावरा की दरगाह पर कभी किसी ने प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया। फिर सन्यासी बाबा पर टिप्पणी क्यों ?

धीरेंद्र शास्त्री का विजयवर्गीय ने किया सपोर्ट

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के सपोर्ट में बयान देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सन्यासी बाबा का इंटरव्यू देखा है, सुना है। सन्यासी बाबा ने कहा कि मेरा चमत्कार नहीं है। मेरे ईस्ट का चमत्कार है। सन्यासी बाबा हनुमान जी के भक्त हैं। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने चमत्कारिक शक्तियों पर टिप्पणी करने वालों पर भी हमला बोला। मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts