बागेश्वर धाम सरकार को जान का खतरा! ‘धीरेंद्र शास्त्री तेरहवीं की तैयारी करो’, चचेरे भाई को मिली जान से मारने की धमकी

बागेश्वर धाम सरकार को जान का खतरा! ‘धीरेंद्र शास्त्री तेरहवीं की तैयारी करो’, चचेरे भाई को मिली जान से मारने की धमकी
छतरपुर। बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में उन्हें नागपुर में एक व्यक्ति ने चुनौती दे दी थी। उन पर आरोप लग रहा है कि वे अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं और खुद को चमत्कारी कहते हैं। जिसके बाद लगातार कई साधु संत और नेता उनके समर्थन में आ गए हैं। अब धीरेंद्र शास्त्री के एक रिश्तेदार लोकेश गर्ग को धमकी मिली है। लोकेश गर्ग ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि लोकेश गर्ग रिश्ते में धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लगते हैं।

‘धीरेंद्र शास्त्री अपने परिवार की तेरहवीं की तैयारी कर लो’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग को अमर सिंह नाम के एक शख्स ने फोन पर धमकी दी है। अज्ञात शख्स ने लोकेश को फोन पर कहा कि अपने परिवार के लोगों की तेरहवीं की तैयारी कर लो। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लोकेश गर्ग ने पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज करवाई। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर की बमीठा पुलिस ने इस मामले में धारा 506 और 507 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

‘तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा’

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक नया नारा दिया और भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने की बात कही है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सुभाष चंद्र का नारा था ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’, मैं आज एक नारा देता हूं- ‘तुम मेरा साथ दो, मैं हिंदू राष्ट्र दूंगा’। ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, कहा- जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला कोई ?
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts