Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में रज कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक सुरेंद्र पटवा ने लिया समरस समाज का संकल्प

रायसेन के बाड़ी में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रज कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधायक सुरेंद्र पटवा ने समरस समाज का संकल्प लेने की अपील की।
बाड़ी में रज कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत रज कलश वंदन यात्रा का भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं और समाजजनों में उत्साह नजर आया। जगह-जगह पूजा-अर्चना, आरती और पुष्पवर्षा कर रज कलश का स्वागत किया गया।

विधायक सुरेंद्र पटवा ने दिया समरस समाज का संदेश

कार्यक्रम में भोजपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा ने संत रविदास महाराज के विचारों को सामाजिक एकता और मानवता के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को समानता, समरसता, सामाजिक एकता और मानवता का रास्ता दिखाता है। पटवा ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक समरस, सशक्त एवं एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

बारिश ने खोली घंसौर की सड़क की पोल, जलभराव और कीचड़ से रास्ते बेहाल

संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण

रज कलश वंदन यात्रा के अवसर पर वार्ड नंबर 11 स्थित संत रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां समाजजनों ने पूजा-अर्चना की और रज कलश का विधित वंदन किया। इस दौरान सामाजिकजनों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक सुरेंद्र पटवा को मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने संबंधित मांगों पर जल्द कार्रवाई और उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।

मुख्य मार्गों से निकली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

मंदिर कार्यक्रम के बाद रज कलश के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली गई। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने रज कलश की पूजा की और आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान के निवास पर भी रज कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद चिंतामन चौराहा स्थित मंडल अध्यक्ष कार्यालय सहित नगर के अन्य स्थानों पर भी यात्रा का अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरे मार्ग में धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बेटमा में नकबजनी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 27 हजार के दो मोबाइल बरामद

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह चौहान ‘पप्पू भैया’, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, सरवजीत अटवाल मंडल अध्यक्ष, सुरेश पाल उपाध्यक्ष, अनिल सोनी और कपिल अहिरवार सहित नगर परिषद के पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts