Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारिश ने खोली घंसौर की सड़क की पोल, जलभराव और कीचड़ से रास्ते बेहाल

घंसौर नगर की मुख्य सड़क नाका से पीडब्ल्यूडी विभाग की रोड होते हुए रेस्ट हाउस मार्ग की हालत बारिश के बाद एक बार फिर बद से बदतर हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
बारिश ने खोली घंसौर की सड़क की पोल, जलभराव और कीचड़ से रास्ते बेहाल
बारिश ने खोली घंसौर की सड़क की पोल

घंसौर। पहले खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने डस्ट और गिट्टी डालकर सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई थी। बारिश के बाद फिर सड़क की हालत खराब हो गई है और स्थानीय लोगों ने स्थायी मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।

बारिश के बाद सड़क पर जलभराव

बारिश के बाद सड़क पर कई जगह पानी जमा हो गया है और मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो फैमिली कोर्ट पहुंच गया पति, हनीमून का प्लान नहीं बनाने पर भी रिश्ते में दरार

पहले भी प्रकाशित हो चुकी है खबर

सड़क की खराब स्थिति को लेकर पहले पीपुल्स अपडेट पर प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत ने सड़क पर डस्ट और गिट्टी डालकर अस्थायी रूप से मरम्मत कार्य कराया था।

Breaking News

बारिश ने अस्थायी सुधार की खोली पोल

लोगों को उम्मीद थी कि डस्ट और गिट्टी डालने से सड़क की समस्या से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बारिश ने एक बार फिर सड़क की स्थिति की पोल खोल दी। अस्थायी सुधार बारिश के सामने टिक नहीं पाया और कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई।

लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नगर का महत्वपूर्ण मार्ग है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: मौत के बाद भी नहीं मिली ‘मुक्ति’! रुपए लेकर चिता में कम पड़ी लकड़ियां, दूसरे दिन अधजला मिला बुजुर्ग का शव

स्थायी मरम्मत और जल निकासी की मांग

नागरिकों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और मार्ग को आवागमन के लिए बेहतर बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts