Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा में नकबजनी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 27 हजार के दो मोबाइल बरामद

बेटमा पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी सौरभ पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 27 हजार रुपये है। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
बेटमा में नकबजनी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 27 हजार के दो मोबाइल बरामद
बेटमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बेटमा। थाना बेटमा पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

स्पेशल टीम पहुंची संदिग्ध तक

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी देपालपुर के निर्देश पर क्षेत्र में बढ़ती नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी बेटमा द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा मामले की विवेचना के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

आरोपी ने कबूली वारदात

विवेचना के आधार पर पुलिस ने सौरभ पटेल (19), पिता राम लोचन पटेल, निवासी प्रभातम कॉलोनी, काली बिल्लोद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने क्षेत्र में नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए दो मोबाइल फोन बरामद किए।

अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल, उपनिरीक्षक मुन्नालाल डोडियार एवं प्रधान आरक्षक अनिल अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts