आयुष म्हात्रे की सचिन से मुलाकात ;सचिन ने अपनी टेस्ट जर्सी गिफ्ट की, इमोशनल मैसेज लिखा बोले- किसी के बहकावे में आने से बचो

Follow on Google News
सचिन ने अपनी टेस्ट जर्सी गिफ्ट की, इमोशनल मैसेज लिखा बोले- किसी के बहकावे में आने से बचो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर जिम्बाब्वे से भारत लौटने के बाद टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे चर्चाओं में हैं। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे समेत पूरी टीम का भव्य वेलकम किया गया। इस खास मौके पर उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और बेटे की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया।

    सचिन के घर म्हात्रे की मुलाकात

    भारत वापसी के बाद आयुष म्हात्रे ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। वह सोमवार को सचिन के आवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच खास बातचीत हुई। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने आयुष को एक यादगार तोहफा भी दिया। उन्होंने अपनी टेस्ट जर्सी आयुष म्हात्रे को भेंट की और साथ ही अपने हाथ से लिखा हुआ एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया।

    सचिन तेंदुलकर से मिली यह मुलाकात और उनका आशीर्वाद आयुष म्हात्रे के लिए बेहद खास माना जा रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह पल उनके क्रिकेट करियर की एक यादगार शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। ‘’प्रिय आयुष, आपके करियर में अपार सफलता की कामना करता हूं।‘’

    अभ्यास जारी रखो, ध्यान कैंद्रित रखो- सचिन

    वीडियो में सचिन तेंदुलकर आयुष म्हात्रे से कहते नजर आते हैं कि यह वही जर्सी है, जिसे उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट सीरीज के दौरान पहना था। इसके साथ ही सचिन ने युवा कप्तान को अहम सीख भी दी। उन्होंने कहा कि मेहनत लगातार करते रहना जरूरी है और अपना फोकस कभी न खोना चाहिए।

    इस मुलाकात में सचिन ने आयुष को सलाह दी कि लोगों की बातों में आकर भटकना नहीं है, बल्कि अभ्यास पर पूरा ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर ध्यान भटकाने वाली कई चीजें सामने आएंगी, लेकिन ऐसे समय में एकाग्रता बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। चाहे हालात जैसे भी हों, अगर फोकस और मेहनत बरकरार रही तो सफलता जरूर मिलेगी।

    आयुष ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

    सचिन सरा...मैं आपको टीवी पर देखकर बड़ा हुआ हूं, और आज मैं खुद आपके घर पर मौजूद हूं, आपकी जर्नी का हिस्सा अपने हाथों में थामों हुआ हूं। धन्यवाद सर इस सम्मान के लिए, जिस प्रकार आपने इंडियन क्रिकेट को हमेशा सम्मान से गौरवान्वित किया उसी प्रकार कोशिश करूंगा कि मैं भी इसी सम्मान को आगे बढ़ा पाऊ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts