आवारापन 2 की 15वें दिन कमाई में उछाल, शैतान समेत 3 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में तेजी आई और इसके साथ ही यह कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने में कामयाब रही।
आवारापन 2 की 15वें दिन कमाई में उछाल, शैतान समेत 3 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
आवारापन 2 की 15वें दिन कमाई में उछाल

आवारापन 2 ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को खींच रही है। टॉक्सिक की रिलीज से फिल्म के सामने मुकाबला बढ़ गया है, इसके बावजूद फिल्म ने 15 दिनों में 151.04 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। इसी के साथ यह अजय देवगन की शैतान समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़कर हिंदी फिल्मों की टॉप 75 कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

तीसरे शुक्रवार को बढ़ी फिल्म की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन 2 ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी। तीसरे शुक्रवार को कलेक्शन में आई तेजी को फिल्म के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पिता सुपरस्टार, दादा फिल्ममेकर…  म्यूजिक में उतरे ऋतिक रोशन के लाड़ले ऋहान, पहला गाना हुआ रिलीज

15 दिनों में 151 करोड़ के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 117.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में आवारापन 2 ने 32.18 करोड़ रुपये जुटाए। तीसरे हफ्ते के पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 151.04 करोड़ रुपये हो गई है।

45 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

बताया जा रहा है कि आवारापन 2 करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म ने 15 दिनों में 106.04 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है। इस हिसाब से फिल्म ने 235.6 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है और बॉक्स ऑफिस पर इसे सुपर-डुपर हिट माना जा रहा है।

Breaking News

शैतान समेत इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

151.04 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आवारापन 2 अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 75 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने अजय देवगन की शैतान के 151 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ओएमजी 2 और दबंग 3 के 150 करोड़, छिछोरे के 150.36 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।

अब तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और सालार पर नजर

आवारापन 2 अब 74वें स्थान पर पहुंच गई है और इसकी नजर टॉप लिस्ट में और ऊपर जाने पर है। फिल्म जल्द ही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और सालार के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ सकती है। इन दोनों फिल्मों ने अपने पूरे बॉक्स ऑफिस रन में करीब 152 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर आवारापन 2 तीसरे हफ्ते में अपनी रफ्तार बनाए रखती है, तो इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान हमले में बड़ा मोड़! आरोपी शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट में जुर्म कबूलने की जताई इच्छा

टॉक्सिक के बावजूद बनी हुई है पकड़

टॉक्सिक की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 के सामने मुकाबला जरूर बढ़ गया है, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार जारी है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई आवारापन की कहानी को आगे बढ़ाती है। इमरान हाशमी की इस फिल्म ने 15 दिनों में जिस तरह का कलेक्शन किया है, उससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अभी भी बनी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts