PlayBreaking News

भारत को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का टी20 सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और बेथ मूनी ने खेली अर्धशतकीय पारी
Follow on Google News
भारत को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का टी20 सीरीज पर कब्जा

नवी मुंबई। कप्तान एलिसा हीली की 55 रन और बेथ मूनी की नाबाद 52 रन की आक्रामक पारी से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 3 मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 8 गेंद शेष रहते भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 147 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने में 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया।

अपना 150वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल रही हीली ने 38 गेंद में नौ चौके और एक छक्का की मदद से 55 रन बनाने के साथ पहले विकेट के लिए बेथ मूनी (48 गेंद में नाबाद 52) के साथ 60 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहलिया मैकग्रा (20) और फोएबे लिचफील्ड (नाबाद 17) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर दो और दीप्ति शर्मा एक विकेट चटकाने में सफल रही।

भारत के लिए शेफाली वर्मा (17 गेंद में 26 रन) की आक्रामक शुरुआत के बाद स्मृति मंधाना (28 गेंद में 29 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (28 गेंद में 34 रन) की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। आखिरी ओवरों में अमनजोत कौर (14 गेंद में नाबाद 17) और पूजा वस्त्राकर (दो गेंद में सात रन) ने बाउंड्री लगाकर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 12 रन देकर दो विकेट झटके। जॉर्जिया वेयरहैम को भी दो सफलता मिली जबकि मेगन शुट्ट और एशले गार्डनर ने एक-एक विकेट चटकाए।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts