PlayBreaking News

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग :ATM लूट की साजिश नाकाम! हथियारों के साथ 2 बदमाश और एक नाबालिग को दबोचा, 2 आरोपी अब भी फरार

छिंदवाड़ा के खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ATM में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों पर थाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Follow on Google News
ATM लूट की साजिश नाकाम! हथियारों के साथ 2 बदमाश और एक नाबालिग को दबोचा, 2 आरोपी अब भी फरार
छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने खजरी शराब भट्टी के पास स्थित एटीएम में डकैती की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले घातक हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

खंडहर में रच रहे थे डकैती की साजिश 

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी देहात को सूचना मिली थी कि काराबोह डैम के पास स्थित एक खंडहर में चार-पांच युवक तलवार, चाकू, लोहे की रॉड और हथौड़े जैसे हथियारों के साथ बैठे हैं। सूचना में बताया गया कि आरोपी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच खजरी शराब भट्टी के पास स्थित एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं और विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को जान से मारने की बात कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नीरज उर्फ टूटू उईके (18) निवासी ढीमराढाना तथा राहुल टेकाम (19) निवासी ढीमराढाना को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। मौके से एक लोहे की धारदार तलवार, धारदार चाकू, हथौड़ा और लोहे की रॉड बरामद की गई। वहीं दो आरोपी झाड़ियों में घुसकर फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal Sawari: महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर, 6 सवारियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नीरज उर्फ टूटू उईके के विरुद्ध थाना देहात, कोतवाली और कुंडीपुरा थाना क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी चोरी के कुल चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में जिले में हुई अन्य चोरी और संपत्ति संबंधी वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में इन अफसरों-कर्मचारियों की भूमिका 

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने कार्रवाई पर टीम की सराहना की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत उप निरीक्षक हर्ष नागले, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अशोक रघुवंशी, टीकाराम उईके, आरक्षक सूरज चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, उमेश उईके, सीताराम उईके तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन ठाकुर और आरक्षक आदित्य की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान,उमस भरी गर्मी में भी वोट की अपील, बोले- BJP की जीत...

 
               

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts