Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, सांसद बोले- राष्ट्रसेवा और सुशासन की मिसाल थे वाजपेयी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे।
छिंदवाड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, सांसद बोले- राष्ट्रसेवा और सुशासन की मिसाल थे वाजपेयी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

छिंदवाड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले जननेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को नया स्वरूप देने, सर्व शिक्षा अभियान को व्यापक स्तर पर लागू करने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने का कार्य हुआ। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने देश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

'अटल जी ने देश को नई दिशा दी'

इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। 1999 में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया, जिससे जनजातीय समाज के कल्याण और विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित हुआ।

ये भी पढ़ें: राजगढ़ में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में ASI ने चलाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

आर्थिक सुधारों और पूर्वोत्तर के विकास को गति

इसी वर्ष विनिवेश मंत्रालय बनाया गया, जिसके माध्यम से आर्थिक सुधारों और विनिवेश की प्रक्रिया को संस्थागत गति मिली। वर्ष 2001 में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास विभाग की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को विशेष गति देना था और आगे चलकर इसे पूर्ण मंत्रालय का स्वरूप मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को नया स्वरूप देने का कार्य हुआ। सर्व शिक्षा अभियान को व्यापक स्तर पर लागू करने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने का कार्य हुआ।

Breaking News

शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा

इन पहलों ने देश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति में मर्यादा, संवाद और सिद्धांतों की एक ऐसी मिसाल कायम की, जो सदैव प्रेरणा देती रहेगी। अटल जी ने देश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: खिलचीपुर: अंबावता में कृषि विभाग ने आयोजित किया कृषक प्रशिक्षण, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का साधन माना। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र मिगलानी, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts